Airtel के इन चार प्लान पर मिलेगा मुफ्त Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन

Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स मल्टीप्लेक्स फिल्में, एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल्स, डिज़्नी+ शो, किड्स कंटेंट और लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं। इस  सदस्यता की कीमत 399 रुपये प्रति वर्ष है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अगस्त 2020 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Airtel 448, 499, 599 और 2,698 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर मिलेगा ऑफर
  • Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन की सलाना कीमत 399 रुपये है
  • इससे पहले कंपनी केवल 401 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर देती थी यह ऑफर

Airtel पहले से 401 रुपये पैक में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन देती आ रही है

Airtel ने 448 रुपये, 499 रुपये, 599 रुपये और 2,698 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी Disney+ Hotstart VIP सदस्यता के फायदे को जोड़ दिया है। नए अपडेट के बाद, अब चारों में से किसी भी प्रीपेड प्लान के साथ रीचार्ज करने वाले एयरटेल ग्राहकों को एक साल के लिए मुफ्त डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी एक्सेस मिलेगा। नई खबर एयरटेल द्वारा अपने 401 रुपये प्रीपेड प्लान पर डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन का फायदा प्रदान करने की शुरुआत के लगभग चार महीनों बाद आई है। कंपनी ने 401 रुपये के प्लान को 10 गुना अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा लाभ के साथ अपडेट किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है।

एयरटेल एफएक्यू पेज पर लिस्टिंग के अनुसार, एयरटेल 448 रुपये, 499 रुपये, 599 रुपये और 2,698 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ Disney+ Hotstart VIP का एक वर्ष का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इससे पहले कंपनी इस लाभ को केवल 401 रुपये प्रीपेड प्लान पर ही देती थी। 401 रुपये प्लान के साथ ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है, लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को 10 गुना अतिरिक्त डेटा यानी 30 जीबी डेटा के साथ अपग्रेड किया है।

डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स मल्टीप्लेक्स फिल्में, एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल्स, डिज़्नी+ शो, किड्स कंटेंट और लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं। इस  सदस्यता की कीमत 399 रुपये प्रति वर्ष है। इसमें हर दिन सुबह 6 बजे भारतीय टीवी शो के लेटेस्ट एपिसोड भी अपडेट होते हैं।

448 रुपये, 499 रुपये और 599 रुपये जाहिर तौर पर नए प्लान नहीं हैं, क्योंकि पिछले साल की कुछ रिपोर्टों ने इनके अस्तित्व की जानकारी दी थी। हालांकि, एयरटेल लिस्टिंग से पता चलता है कि इन प्लान में बदलाव किए गए हैं। दूसरी ओर 2,698 प्रीपेड प्लान, पोर्टफोलियो में एक नया प्लान प्रतीत होता है। इन बदलावों और खबर की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.