Airtel ब्रॉडबैंड यूज़र्स को झटका, डेटा रोलओवर की सुविधा खत्म

Airtel Broadband: एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए डेटा रोलओवर की सुविधा को बंद कर दिया है।

Airtel ब्रॉडबैंड यूज़र्स को झटका, डेटा रोलओवर की सुविधा खत्म

Airtel ब्रॉडबैंड यूज़र्स को झटका, डेटा रोलओवर की सुविधा खत्म

ख़ास बातें
  • नवंबर 2017 में Airtel ने शुरू की थी डेटा रोलओवर की सुविधा
  • एयरटेल ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट की लिस्टिंग
  • Airtel Postpaid ग्राहकों को मिलती रहेगी डेटा रोलओवर की सुविधा
विज्ञापन
Airtel Broadband: एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए डेटा रोलओवर की सुविधा को बंद कर दिया है। हालांकि, Airtel Postpaid ग्राहकों अब भी अपने अगले बिलिंग साइकल में अपने बचे हुए डेटा को फॉरवर्ड कर सकते हैं, यानी अब भी एयरटेल पोस्टपेड यूज़र डेटा रोलओवर सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। Airtel ने जुलाई 2017 में 'डेटा रोल ओवर प्रॉमिस' को लॉन्च किया था, इसके तेहत एयरटेल पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स अपने पिछले बिलिंग साइकल में बचे हुए डेटा को मौजूदा बिलिंग साइकल में फॉरवर्ड कर सकते हैं। Airtel Postpaid यूज़र्स के बाद इस सुविधा को एयरटेल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के लिए भी शुरू किया गया था।

Airtel के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने गैजेट्स 360 को बताया कि एयरटेल पोस्टपेड यूज़र्स के लिए बाद नवंबर 2017 में ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए शुरू हुई डेटा रोलओवर सुविधा को इस माह के शुरुआत में बंद कर दिया गया था। कुछ ग्राहकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट के बारे में शिकायत करना भी शुरू कर दिया है।
इसके अलावा, Airtel वेबसाइट पर ब्रॉडबैंड प्लान की लिस्टिंग में भी डेटा रोलओवर का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। हमने डेटा रोलओवर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एयरटेल को संपर्क किया है, कंपनी से जवाब आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको बताया कि एयरटेल पोस्टपेड यूज़र्स को अब भी डेटा रोलओवर की सुविधा दी जा रही है। Airtel की साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 499 रुपये वाले Airtel Postpaid Plan के साथ 75 जीबी 3जी/4 जी डेटा रोल ओवर बेनिफिट के साथ मिलता है। बता दें कि यदि यूज़र कम मूल्य के प्लान पर स्विच करता है तो डेटा रोलओवर का लाभ लागू नहीं होता है। ऐसी स्थिति में ऑपरेटर बचे हुए डेटा को खत्म कर देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »