Airtel ने पेश किए पांच नए रीचार्ज प्लान, सबसे सस्ता पैक 35 रुपये का

Bharti Airtel ने सोमवार को मुंबई सर्कल में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए कॉम्बो रीचार्ज पैक पेश किए। नए रीचार्ज पैक अलग प्राइस रेंज के हैं। शुरुआत 35 रुपये से होती है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और सबसे महंगा पैक 254 रुपये का है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2018 14:18 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने कुल पांच नए रीचार्ज पैक मैदान में उतारे हैं
  • 28 दिनों की वैधता वाले तीन पैक पेश
  • 145 रुपये का भी कॉम्बो पैक लॉन्च किया गया
Bharti Airtel ने सोमवार को मुंबई सर्कल में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए कॉम्बो रीचार्ज पैक पेश किए। नए रीचार्ज पैक अलग प्राइस रेंज के हैं। शुरुआत 35 रुपये से होती है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और सबसे महंगा पैक 254 रुपये का है। इसकी वैधता 84 दिनों की है। नए रीचार्ज पैक डेटा और टॉक टाइम की सुविधा के साथ आते हैं। नए पैक के ज़रिए एयरटेल की कोशिश Reliance Jio के रीचार्ज पैक को चुनौती देने की है। एयरटेल का दावा है कि नए रीचार्ज पैक को ग्राहकों के फीडबैक और रीसर्च के बाद पेश किया गया है। इससे पहले टेलीकॉम कंपनी ने अपना #AirtelThanks प्रोग्राम लॉन्च किया था। इसके ज़रिए कंपनी अपने पुराने ग्राहकों को ईनाम दे रही थी। इसके अलावा एयरेटल ने 398 रुपये वाला रीचार्ज पैक लॉन्च किया था जिसमें यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। 70 दिनों की वैधता वाले इस पैक के ज़रिए एक बार फिर कंपनी की कोशिश Reliance Jio और Vodafone के जवाब में ग्राहकों को एक और विकल्प देने की थी।

एयरटेल ने कुल पांच नए रीचार्ज पैक मैदान में उतारे हैं। जिन ग्राहकों को 28 दिन की वैधता चाहिए उनके लिए 35 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया गया है। इसमें 26.5 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा मिलता है। 65 रुपये वाले पैक में 55 रुपये टॉक टाइम और 200 एमबी डेटा मिलता है। 95 रुपये वाले एयरटेल पैक में ग्राहकों को 95 रुपये टॉक टाइम व 500 एमबी डेटा दिया जाएगा। कंपनी ने 145 रुपये का भी कॉम्बो पैक लॉन्च किया है। इसकी वैधता 42 दिनों की है। ग्राहकों को 145 रुपये टॉक टाइम के साथ 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। सबसे महंगा पैक 245 रुपये का है जो 245 रुपये के टॉक टाइम और 2 जीबी डेटा के साथ आता है। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।
Advertisement

नए कॉम्बो पैक एयरटेल के अनलिमिटेड बंडल्ड रीचार्ज पैक के साथ जोड़ीदार के तौर पर काम करेंगे। बता दें कि Airtel के अनलिमिटेड पैक मुफ्त वॉयस कॉल, हर दिन मुफ्त एसएमएस और डेटा की सुविधा के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि नए रीचार्ज कॉम्बो पैक सिर्फ मुंबई के ग्राहकों के लिए हैं। ग्राहक चाहें तो एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीचार्ज करा सकते हैं। इन कॉम्बो पैक को रिटेल आउटलेट और मायएयरटेल ऐप में भी उपलब्ध कराया गया है।

इससे पहले, एयरटेल ने 398 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। इसमें Airtel यूजर को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। Airtel 398 रुपये वाला प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान चुनिंदा यूजर के लिए नहीं बल्कि इस प्लान को सभी सर्किल के लिए जारी किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharti Airtel, Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.