Airtel ने पेश किया सालाना प्लान, हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा

2,498 रुपये के रीचार्ज पैक से पहले कंपनी के पास 2,398 रुपये का लॉन्ग टर्म वैलेडिटी प्लान था। 2,398 रुपये के रीचार्ज प्लान की भी वैधता 365 दिनों की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 मई 2020 18:03 IST
ख़ास बातें
  • 2,498 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 365 दिनों की
  • इस प्लान में मिलेगा एंटी-वायरस मोबाइल प्रोटेक्शन
  • किसी भी नेटवर्क पर कर सकते हैं अनलिमिटेड कॉल

Wynk Music का प्रीपेड सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा मुफ्त

Airtel ने भारत में एक नया लॉन्ग-टर्म वैलेडिटी रीचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 2,498 रुपये है। टेलीकॉम ऑपरेटर इस नए प्रीपेड प्लान के साथ कई तरह के फायदे दे रहा है, जिसमें प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा शामिल है। इस प्लान की वैलेडिटी 365 दिनों की है, और इसके साथ आपको अपने फोन में फ्री हैलो ट्यून्स और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इसके अलावा Shaw Academy के साथ 28 दिन का फ्री ऑनलाइन कोर्स का ऑफर भी दिया जा रहा है। बता दें, हाल ही में कंपनी ने 98 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर डबल डेटा ऑफर पेश किया था, इसके बाद अब कंपनी ने अपना यह नया लॉन्ग-टर्म वैलेडिटी प्लान पेश किया है। यह प्लान 12 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है, न कि पुराने ऑफर 6 जीबी डेटा के साथ।

Airtel का नया 2,498 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान अब कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो चुका है, यूज़र्स यह रीचार्ज कराकर बेनेफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। इस नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होगी। इस प्लान की वैधता 365 दिन यानी 1 साल की है। इन सब के अलावा यूज़र्स को अन्य बेनेफिट्स भी प्राप्त होंगे, जिसमें फ्री Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फोन के लिए एयरटेल सिक्योर मोबाइल सिक्योरिटी एंटी-वायरस सॉल्यूशन और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शामिल है। इस पैक में आपको Wynk Music का प्रीपेड सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलोट्यून और FASTag पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। जैसा कि हमने पहले बताया, इस रीचार्ज पैक में आपको Upskill के साथ Shaw Academy का 28 दिन तक का फ्री ऑनलाइन कोर्स भी मिलेगा।
Advertisement

2,498 रुपये के रीचार्ज पैक से पहले कंपनी के पास 2,398 रुपये का लॉन्ग टर्म वैलेडिटी प्लान था। 2,398 रुपये के रीचार्ज प्लान की भी वैधता 365 दिनों की है। प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। इसके अलावा कंपनी का एक अन्य लॉन्ग वैलेडिटी प्रीपेड रीचार्ज प्लान है, जो है 1,498 रुपये का। इस रीचार्ज  प्लान में आपको 365 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और ऊपर दिए सभी बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। हालांकि, इस प्लान में आपको कुल मिलाकर केवल 24 जीबी डेटा और 3600 एसएमएस मिलते हैं।

जैसा कि हमने बताया, एयरटेल ने हाल ही में डबल डेटा ऑफर पेश किया था। इस ऑफर में 98 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज कराने पर 12 जीबी हाई-स्पीड डेटा 28 दिनों तक की वैधता के साथ मिलता है। पहले टेलीकॉम कंपनी केवल 6 जीबी हाई-स्पीड डेटा देती थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Rs 2498 Prepaid Plan, Airtel Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.