एयरटेल ने लॉन्च किए नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक, इनकमिंग कॉल अब होगी मुफ्त

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2016 15:25 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में नए रोमिंग पैक का ऐलान किया है
  • एयरटेल के नए आईआर पैक एक दिन और 30 दिन की वैलिडिटी के लिए है
  • एक दिन के पैक की कीमत 649 रुपये है
भारतीय एयरटेल मे बुधवार को अपने नए इंटरनेशनल रोमिंग (आईआर) पैक लॉन्च कर दिए। इन नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक में डेटा, भारत में मुफ्त कॉलिंग मिनट, मुफ्त मैसेज और मुफ्त इनकमिंग कॉल ऑफर दिए गए हैं। एयरटेल के नए इंटरनेशनल पैक एक और 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

कंपनी अक्टूबर तक 10 दिन वैलिडिटी वाले पैक का ऐलान भी करेगी। नए इंटरनेशनल पैक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे एयरटेल की वेबसाइट के अलावा मायएयरटेल ऐप के अलावा कस्टमर कॉन्टेक्ट सेंटर के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। एयरटेल प्रीपेड और पोस्टपेड रिसी भी समय नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक को एक्टिवेट कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें पैसा तभी चुकाना होगा जब उनका वाकई इस्तेमाल किया जाएगा। ये पैक अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, ब्रिटेन और यूएएई में उपलब्ध हैं।
Advertisement

इन सभी रीज़न में एक दिन वैलिडिटी वाले इंटरनेशनल पैक की कीमत 649 रुपये (10 डॉलर पैक) होगी। लेकिन कंपनी ने अभी 10 दिन की वैलिडिटी वाले पैक की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन एयरटेल के मुताबिक 10 दिन वाले पैक को 45 डॉलर के आसपास (करीब 3,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

एयरटेल के 30 दिन दिन वाले इंटरनेशनल पैक की कीमत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के लिए 4,999 रुपये है। इस पैक में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल के साथ 3 जीबी डेटा साथ मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में भारत के लिए 400 'मुफ्त' मिनट और अनलिमिटेड टेक्स्ट मैसेज भी मिलेंगे। इसके बाद ग्राहकों को 3 रुपये प्रति एमबी डेटा के हिसाब से पैसे देने होंगे जबकि भारत और स्थानीय जगहों पर कॉल करने पर 3 रुपये प्रति मिनट चार्ड लगेगा। एक दिन वाले इंटरनेशनल पैक के तहत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के लिए अनलिमिटेड कॉल के साथ 300 एमबी डेटा और भारत में कॉल करने के लिए 100 मिनट व अनलिमिटेड टेक्स्ट मैसेज मिलेंगे। सिंगापुर में 30 दिन वाले पैक की कीमत 2,499 रुपये है जबकि एक दिन वाले पैक की कीमत 499 रुपये है। एयरटेल के 30 दिन वाले इंटरनेशनल पैक की कीमत यूएई में 3,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Telecom, Airtel, Roaming Packs

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.