Airtel से मुफ्त 18 जीबी डेटा पाने का एक तरीका यह भी

एयरटेल बिजनेस ने क्लियरटैक्स के साथ साझेदारी में नई बिज़नेस सेवा एयरटेल जीएसटी एडवांटेज की शुरुआत की है। हाल ही में लागू किए गुड्स व सर्विस टैक्स को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति है।

Airtel से मुफ्त 18 जीबी डेटा पाने का एक तरीका यह भी
ख़ास बातें
  • नई बिज़नेस सेवा एयरटेल जीएसटी एडवांटेज की शुरुआत
  • बिना परेशानी जीएसटी फाइल करने की सुविधा
  • रजिस्टर करने वाले ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त डेटा
विज्ञापन
एयरटेल बिजनेस ने क्लियरटैक्स के साथ साझेदारी में नई बिज़नेस सेवा एयरटेल जीएसटी एडवांटेज की शुरुआत की है। हाल ही में लागू किए गुड्स व सर्विस टैक्स को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति है। खासकर छोटे व्यापारी नए नियमों से ज़्यादा अनजान हैं। ऐसे में एयरटेल ने लघु उद्योगों और स्टार्ट अप के लिए बिना परेशानी जीएसटी फाइल करने की सुविधा देना का फैसला किया है।

सभी एयरटेल बिजनेस के ग्राहक मुफ्त में एयरटेल जीएसटी एडवांटेज के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए www.airtel.in/gst-advantage पर जाना होगा। जीएसटी एडवांटेज सेवा के साथ एयरेटल अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 18 जीबी डेटा मुफ्त देगी। मुफ्त डेटा तीन महीने में मिलेगा और यह सर्वाधिक तीन डिवाइस के लिए 2 जीबी प्रति माह के हिसाब से दिया जाएगा। इसके लिए एयरटेल कॉर्पोरेट कनेक्शन या डिवाइस होना चाहिए। कंपनी ने बताया है कि मुफ्त डेटा की मदद से ग्राहकों बैंडविथ की चिंता किए बिना जीएसटी दाखिल कर सकेंगे।

इस ऑफर के तहत एयरटेल के ग्राहकों को जीएसटी एडवांटेज हेल्पडेस्क से मदद लेने की सुविधा मिलेगी। इस हेल्पडेस्क से एयरटेल के ग्राहक जीएसटी से संबंधित अपने सभी सवाओं के जवाब पा सकते हैं। इसके लिए जीएसटी नॉलेज बैंक को भी एयरटेल द्वारा छपवाया गया है। इसमें जीएसटी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

क्लियरटैक्स के साथ साझेदारी का एक और फायदा एयरटेल बिजनेस ग्राहकों को मिलेगा। उन्हें क्लियरटैक्स के जीएसटी सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म का मुफ्त में एक्सेस मिलेगा। ग्राहक अगले साल 31 मार्च तक क्लियरटैक्स की इस सेवा का फायदा पा सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Business, Airtel GST Advantage, GST, ClearTax, Telecom

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »