• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने दिल्ली, मुंबई समेत 8 शहरों में लॉन्च किया 5G, जानें किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस

Airtel ने दिल्ली, मुंबई समेत 8 शहरों में लॉन्च किया 5G, जानें किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस

5जी के लिए कंपनी मौजूदा मोबाइल टावरों पर कुछ नए उपकरण लगाएगी, जिसके बाद ही ये सर्विेसेज यूजर्स तक पहुंच पाएंगी।

Airtel ने दिल्ली, मुंबई समेत 8 शहरों में लॉन्च किया 5G, जानें किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस

Airtel चेन्नई, हैदराबाद और सिलीगुड़ी में भी 5G सेवाएं शुरू करने जा रही है। 

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेआज IMC 2022 की शुरुआत की
  • IMC 2022 में लॉन्च हुआ 5जी
  • एयरटेल का 2024 तक पूरे भारत में 5जी लाने का लक्ष्य
विज्ञापन
भारत में 5G नेटवर्क लॉन्च हो चुका है। देश में सुपरफास्ट नेटवर्क की शुरुआत के साथ ही सभी टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपनी ओर से 5जी सर्विसेज के लिए योजना के बारे में बताया है। 5जी की शुरुआत भारत में सबसे पहले Airtel की तरफ से की जा रही है। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने आज से 8 शहरों में अपनी 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि 2024 तक वह देश के सभी हिस्सों में 5जी को फैला चुकी होगी। कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इस बारे में जानकारी दी है। 

भारत में 1 अक्टूबर यानि कि आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इसी मौके पर 5जी को भी देश में लॉन्च कर दिया गया। एयरटेल के सुनील भारती मित्तल ने इस मौके पर कहा, ‘‘आज जब आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे तो उसके बाद Airtel की 5G सर्विस दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु समेत आठ शहरों में शुरू हो जाएगी.'' उन्होंने कहा कि Airtel देश की सबसे पुरानी टेलीकॉम ऑपरेटर है और आज कंपनी भारत के 8 शहरों में अपनी 5जी सर्विसेज को लॉन्च कर रही है। एयरटेल ने 2023 तक अधिकतर भारत में 5जी लाने का लक्ष्य रखा और 2024 तक कंपनी पूरे भारत को कवर करने की बात कह रही है। 

एयरटेल के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर रनदीप सिंह शेखों ने बताया कि Airtel 5G सर्विस के लिए अलग से दरें लागू नहीं होंगी। यानि कि 4G की मौजूद दरों पर ही 5जी सर्विसेज को मुहैया करवाया जाएगा। कुछ समय बाद कंपनी 5G के लिए अलग से प्लान्स लेकर आएगी। सिंह ने कहा कि चेन्नई, हैदराबाद और सिलीगुड़ी में भी कंपनी 5जी सेवाएं शुरू करने जा रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि 5जी को लागू करने के लिए कंपनी पूरी तरह से तैयार है। कंपनी के पास उसका बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर भी रेडी है। 5जी के लिए कंपनी मौजूदा मोबाइल टावरों पर कुछ नए उपकरण लगाएगी, जिसके बाद ही ये सर्विेसेज यूजर्स तक पहुंच पाएंगी। इसमें कुछ वक्त लग जाने की बात भी कही गई है। ऑक्शन खत्म होने के साथ ही कंपनी ने Ericsson, Nokia और Samsung के साथ 5जी गियर के लिए ऑर्डर कर दिया था। कंपनी ने हाल ही में 19,867.8 MHZ स्पेक्ट्रम को 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में एक्वायर किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »