Airtel ग्राहकों को मिलने लगा फ़ायदा, बचा हुआ डेटा अगले बिल में ट्रांसफर होना शुरू

एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को इस महीने से किसी बिल साइकल में निर्धारित डेटा की खपत नहीं करने पर कोई चिंता नहीं होगी। दरअसल, Airtel ने पिछले महीने वादा किया था कि वह 1 अगस्त से डेटा रोल ओवर प्रोग्राम का आगाज करेगी। यह ऑफर अब हर ग्राहक के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2017 13:29 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल का डेटा रोल ओवर प्रोग्राम सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है
  • 1 अगस्त से डेटा रोल ओवर प्रोग्राम का आगाज हो गया
  • वैसे, कुछ ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा पहले से मिलने लगा था
एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को इस महीने से किसी बिल साइकल में निर्धारित डेटा की खपत नहीं करने पर कोई चिंता नहीं होगी। दरअसल, Airtel ने पिछले महीने वादा किया था कि वह 1 अगस्त से डेटा रोल ओवर प्रोग्राम का आगाज करेगी। यह ऑफर अब हर ग्राहक के लिए उपलब्ध है। वैसे, कुछ ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा पहले से मिलने लगा था। एयरटेल ने पहले ही जानकारी दी थी कि डेटा रोल ओवर वाली सुविधा सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इसे प्रीपेड या ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नहीं पेश किया गया है।
 

ऐसा काम करता है एयरटेल डेटा रोल ओवर प्रोग्राम

उदाहरण के तौर पर, एयरटेल के किसी पोस्टपेड ग्राहक को उसके प्लान में हर महीने 10 जीबी डेटा मिलते हैं और उसने जुलाई महीने में मात्र 8 जीबी डेटा की खपत की। ऐसे में बचा हुआ 2 जीबी डेटा अगले महीने के बैलेंस में जुड़ जाएगा, यानी वह ग्राहक अगस्त महीने में 10 नहीं, 12 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेगा। बचा हुआ डेटा अपने आप ही अगले महीने के बिल में जुड़ जाएगा। इसके लिए एयरटेल से संपर्क करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। एयरेटल डेटा रोल ओवर से होने वाले फायदे को मायएयरटेल ऐप में जांचा जा सकता है। यह टेलीकॉम कंपनी हर बिलिंग साइकल की शुरुआत में एक एसएमएस के ज़रिए जानकारी देगी कि कितना डेटा अगले बिल का हिस्सा बन गया है।
Advertisement

यह प्रोग्राम एयरटेल के प्रोजेक्ट नेक्स्ट का हिस्सा है। वैसे, डेटा रोल ओवर की एक सीमा भी है। यूज़र सर्वाधिक 200 जीबी डेटा को अगले बिल में ट्रांसफर कर पाएंगे। डेटा बूस्टर बैक इस ऑफर का हिस्सा हैं। स्मार्टबाइट्स, प्री ऑन पोस्ट और हर दिन जीबी प्लान इसका हिस्सा नहीं हैं। अगर कोई ग्राहक फैमिली प्लान पर है तो बचे हुए डेटा को परिवार के हर सदस्य द्वारा साझा किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि अगर ग्राहक सस्ते प्लान में अपग्रेड कर जाता है तो बचा हुआ डेटा अगले बिल का हिस्सा नहीं बनेगा। ऐसे में प्लान बदलते वक्त आपको ध्यान रखना होगा कि नए प्लान की कीमत पुराने प्लान से ज़्यादा हो, तभी डेटा रोल ओवर प्रोग्राम का फायदा मिल पाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.