84 दिनों तक 126GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free Apps वाला Airtel का धांसू प्लान!

यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2024 11:33 IST
ख़ास बातें
  • वैधता तक यूजर को 126GB कुल डेटा दिया जाता है।
  • यह यूजर को डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा देता है।
  • यूजर को 84 दिनों तक रोजाना 100 Free SMS का बेनिफिट मिलता है।

प्लान में यूजर को 84 दिनों तक रोजाना 100 Free SMS का बेनिफिट मिलता है।

भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत होने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बड़े बदलाव किए हैं। टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Jio, Vi की एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कई बार कस्टमर के लिए तोहफा बन जाता है। Bharti Airtel भी यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो लम्बे समय तक बेनिफिट्स की भरमार लेकर आता है। प्लान यूजर को लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स तो देता ही है, इसके अलवा कई अन्य बेनिफिट्स भी फ्री में देता है। आइए जानते हैं इस एयरटेल प्रीपेड प्लान के बारे में। 

Airtel के सस्ते प्रीपेड प्लान में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानी इस प्लान में यूजर को कंपनी लगभग 3 महीने की वैधता दे रही है। इसे Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट, या Airtel Thanks App के माध्यम से 666 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यह यूजर को डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा देता है। यानी कि वैधता तक यूजर को 126GB कुल डेटा दिया जाता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। यानी अपने नजदीकियों से आप जी चाहे जितनी बातें कर सकते हैं। 
Advertisement

इस प्लान में यूजर को 84 दिनों तक रोजाना 100 Free SMS का बेनिफिट मिलता है। साथ ही अगर आपके स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट है तो कंपनी अनलिमिटिड 5G डेटा भी इसमें दे रही है। इसे यूजर 5G नेटवर्क की उपलब्धता वाले एरिया में इस्तेमाल कर सकता है। 

प्लान के कई और बेनिफिट्स भी हैं। इसके साथ आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही यूजर को Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.