84 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, 22 OTT ऐप वाला धांसू Airtel प्लान!

प्लान में डेली 2GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉल, डेली 100 SMS जैसे बेनिफिट शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 12:08 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में डेली 2GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉलिंग शामिल
  • इसमें 100 SMS, ओटीटी जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
  • इसे 979 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने अपने यूजर्स के लिए कई नए प्लान पोर्टफोलियो में जोड़े हैं।

Airtel और Jio दोनों टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंदी हैं। दोनों ही कंपनियां प्रीपेड प्लान्स के मामले में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रहती हैं। जियो जहां सस्ती कीमत में ज्यादा डेटा बेनिफिट उपलब्ध करवाने की कोशिश करती है, Airtel भी अपने यूजर्स के लिए इसी तरह के कई किफायती प्लान लाने का प्रयास करती रहती है। आज हम आपको Airtel के एक किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें लम्बी वैधता, भरपूर डेली डेटा, और कई अन्य बेनिफिट मिलते हैं। 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने अपने यूजर्स के लिए कई नए प्लान पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। ऐसा ही एक प्लान है 979 रुपये का। यह प्लान यूजर को लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स तो देता ही है, इसके अलवा कई अन्य बेनिफिट्स भी फ्री में देता है। Airtel के Truly Unlimited प्रीपेड प्लान्स में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानी इस प्लान में यूजर को कंपनी लगभग 3 महीने की वैधता दे रही है। इसे Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट, या Airtel Thanks App के माध्यम से खरीदा जा सकता है। 

Airtel Rs 979 प्लान यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा देता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। यानी आप वॉयस कॉलिंग के दौरान अपने चाहने वालों से असीमित बातें कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर को 84 दिनों तक रोजाना 100 Free SMS का बेनिफिट मिलता है। साथ ही अगर आपके स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट है तो कंपनी अनलिमिटिड 5G डेटा भी इसमें दे रही है। 

इस Airtel प्लान में आपको Airtel Xtreme Play Premium का लाभ मिलता है जो 84 दिनों तक वैध होगा। इसमें 22 से ज्यादा OTT ऐप्स पर आप मनोरंजन संबंधी कॉन्टेंट देख सकते हैं। प्लान के साथ आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही यूजर को Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.