Airtel का 365 दिनों वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ, जानें कीमत

Airtel के इस प्लान की कीमत 1,498 रुपये है, जैसे कि हमने बताया इस प्लान में आपको पूरे 1 साल की वैधता प्राप्त होती है। यानी कि 1,499 रुपये में आप पूरे 365 दिन इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 मार्च 2021 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस रीचार्ज प्लान में मिलते हैं 3600 SMS फ्री
  • Jio के 1,299 रुपये के प्लान में मिलता है 24 जीबी डाटा
  • Vi के 24जीबी डाटा प्लान की कीमत एयरटेल से 1 रुपये ज्यादा है
Airtel, Jio और Vi सभी टेलीकॉम कंपनियां कोरोना वायारसकाल के दौरान इंटरनेट की जरूरत को समझते हुए कम से कम कीमत वाले और ज्यादा से ज्यादा वैलिडिटी डाटा प्लान अपने यूज़र्स के लिए पेश कर चुकी हैं। आज हम आपको Airtel के एक ऐसे ही पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको साल पर की वैधता प्राप्त होगी। यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है, जो कि 365 दिन तक की वैधता के साथ आता है। खास बात इस प्लान में केवल डाटा ही नहीं बल्कि कॉलिंग व SMS जैसे बेनेफिट भी शामिल हैं। आइए जानते हैं क्या है इस प्लान की कीमत और कितना डेटा व कॉलिंग और SMS बेनेफिट आपको इस प्लान के तहत प्राप्त होगा।

Airtel के इस प्लान की कीमत 1,498 रुपये है, जैसे कि हमने बताया इस प्लान में आपको पूरे 1 साल की वैधता प्राप्त होती है। यानी कि 1,498 रुपये में आप  पूरे 365 दिन इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बात यदि प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इसमें आपको कुल मिलाकर 24GB डेटा प्राप्त होगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS फ्री मिलते हैं।
Advertisement

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, फ्री ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, फ्री हैलोट्यून, फ्री विंक म्यूज़िक आदि प्राप्त होगा।

इसके विपरित यदि Jio रीचार्ज की बात करें, तो 1,299 रुपये में कुल मिलाकर 24GB डाटा मिलता है, हालांकि इसकी वैधता 336 दिन तक की ही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS शामिल है। Vi का यह प्लान Airtel से केवल 1 रुपये ज्यादा है, जिसमें 1,499 रुपये में आपको 24GB डाटा++3600 SMS+ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं। यह प्लान भी 365 दिन की वैधता के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.