2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है Airtel का Rs 179 वाला प्लान!

एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान (Airtel Cheapest Plan) 19 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Rs 19 Prepaid Recharge) है जो 2 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मार्च 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है जो अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक देता है।
  • प्लान के बेनिफिट्स में विंक म्यूजिक फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • प्लान के साथ आपको 300 SMS फ्री मिलते हैं।
Airtel भारत में टेलीकॉम सर्विस देने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करती है। इसके साथ ही यह मौजूदा प्लान्स को अपडेट भी करती है। एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान (Airtel Cheapest Plan) 19 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Rs 19 Prepaid Recharge) है जो आपको अनलिमिटिड कॉलिंग (Unlimited Calling) की सुविधा देता है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी 2 दिनों की ही है। आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ही सस्ते लेकिन लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको कम कीमत में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट भी मिलता है। 

एयरटेल का 179 रुपये वाला प्लान (Airtel Rs 179 Plan): यह एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान (Airtel Cheapest Recharge Plan) है जो केवल 179 रुपये में आता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानि कि पूरे 28 दिनों तक आपको 179 रुपये में अनलिमिटिड रोमिंग, एसटीडी और लोकल कॉलिंग की सुविधा मिलती है जो किसी भी नेटवर्क पर की जा सकती है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ आपको 300 SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान के साथ आपको 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है जो पूरे 28 दिनों तक वैलिड रहता है। 
Advertisement

प्लान के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में एमेजॉन प्राइम वीडियो फ्री (Amazon Prime Video Free) ट्रायल मिलता है। इसकी वैधता 30 दिनों की है। ध्यान दें कि प्लान की वैधता 28 दिनों की है लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो फ्री ट्रायल पूरे 30 दिनों तक वैध रहेगा। इसके अलावा एयरटेल फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) की सुविधा मिलती है। इसके जरिए आप किसी भी गाने को अपने फोन की हैलो ट्यून बना सकते हैं।

प्लान के बेनिफिट्स में विंक म्यूजिक फ्री (Wynk Music Free) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके माध्यम से आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। यहां पर ध्यान दें कि प्लान के साथ मिलने वाले 300 फ्री SMS का इस्तेमाल प्रतिदिन 100 SMS की लिमिट के साथ किया जा सकता है। पूरे 300 एसएमएस इस्तेमाल होने के बाद लोकल एसएमएस भेजने के लिए 1 रुपये प्रति मैसेज और एसटीडी मैसेज भेजने के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस का चार्ज लागू हो जाता है। 2GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 50 पैसे प्रति एमबी का शुल्क लागू हो जाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.