Airtel के 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस

Airtel के इस प्लान में 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर मुफ्त मिल रहा है, जिसके लिए यूज़र्स को किसी प्रकार का पेपरवर्क नहीं करना होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जनवरी 2020 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलेगी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 2 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर का फायदा
  • Reliance Jio की तरह मिलेगा OTT सर्विस का फ्री एक्सेस

Airtel ने पहले भी लॉन्च किए हैं इंश्योरेंस कवर वाले प्लान

Airtel ने 179 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान की मुख्य हाइलाइट इसमें मिलने वाला 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर (जीवन बीमा रक्षा) है। इसके लिए एयरटेल ने Bharti AXA लाइफ इंश्योरेंस से साझेदारी की है। बता दें यह कंपनी का पहला प्लान नहीं है, जो लाइफ इंश्योरेंस कवर का फायदा देता है। इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने एक 279 रुपये का प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था, जिसमें HDFC Life कंपनी की तरफ से 4 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है। इतना ही नहीं, Airtel के इस प्लान में Shaw Academy के चार हफ्तों के कोर्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

एयरटेल के नए 179 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 300 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है। Reliance Jio की तरह एयरटेल भी अपने यूजर्स को कुछ अतिरिक्त सर्विस देती है। ग्राहकों को इस 179 रुपये के प्लान में Airtel के म्युजिक ऐप Wynk Music और OTT ऐप Airtel Xstream App का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस ओटीटी ऐप में यूज़र्स Hooq, Zee5 समेत 370 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 10,000 मूवी आदि स्ट्रीम कर सकते हैं।
Advertisement

कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाओं के मामले में यूं तो Airtel का यह 179 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान काफी हद तक अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के जैसा ही है, लेकिन इसके साथ मिलने वाला 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर इसे थोड़ा अलग बनाता है। यह लाइफ इंश्योरेंस कवर इस पैक को रिचार्ज कराने वाले 18 साल से 54 साल तक की उम्र के सभी ग्राहकों को मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को किसी प्रकार के पेपरवर्क (कागज़ी कार्रवाई), मेडिकल टेस्ट या इंश्योरेंस के सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

Airtel की प्रेस स्टेटमेंट में बताया गया है कि रीचार्ज कराने के कुछ ही देर में ग्राहक को यह इंश्योरेंस कवर डिजिटल तरीके से भेज दिया जाएगा। ग्राहक इस इंश्योरेंस की फिजिकल कॉपी के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। इस इंश्योरेंस की प्रक्रिया को Airtel के किसी भी रिटेल स्टोर या एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए पूरी की जा सकती है।
Advertisement

बता दें कि पिछले साल मई में कंपनी ने 129 रुपये और 249 रुपये के दो प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। इन दोनों प्लान में क्रमश: भारती एक्सा और एचडीएफसी लाइफ की तरफ से 4 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है। इसके बाद कंपनी ने लाइफ इंश्योरेंस कवर ऑफर को पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए 599 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी दिया था। हालांकि हाल ही में टेलीकॉम कंपनी ने इन सभी प्लान को बंद कर 279 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया। लेटेस्ट 179 रुपये के प्लान के बाद अब एयरटेल के कुल दो प्लान हैं, जिनमें लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.