स्पॉन्सर्ड कंटेंट

Airtel का AI-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन हुआ और भी स्मार्ट, अब इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स और SMS पर भी मिलेगा अलर्ट

अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 13:09 IST
AI-इनेबल्ड  स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन  के जरिए अब तक 27.5 अरब से ज्यादा कॉल्स को स्पैम के तौर पर चिन्हित किया गया है। अब इस सिस्टम को और बेहतर बनाते हुए Airtel ने नई सुविधाओं की घोषणा की है, जो स्पैमर्स से आगे रहने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं। 
 
अब Airtel यूजर्स को इंटरनेशनल नेटवर्क्स से आने वाली स्पैम कॉल्स और SMS का भी तुरंत अलर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, जबसे लोकल नेटवर्क्स के जरिए स्पैम कॉल पर कंपनी ने नकेल कसी है, तबसे स्कैमर्स ने विदेशी नेटवर्क्स का सहारा लेकर फ्रॉड कॉल्स करनी  शुरू कर दी थीं। पिछले छह महीनों में इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स में करीब 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Airtel का मानना है कि नए फीचर के साथ इस ट्रेंड पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
 
Airtel ने अपने यूजर्स के फीडबैक को गंभीरता से लिया और उसके बाद इस सिस्टम को अपग्रेड किया। भारती एयरटेल के डायरेक्टर - मार्केटिंग और CEO कनेक्टिड होम्स, सिद्धार्थ शर्मा ने इस अपग्रेड को लेकर कहा, "हमने अपने कस्टमर्स की फीडबैक को ध्यान से समझा और उसी के आधार पर सिस्टम को अपग्रेड किया है। अब हम इंटरनेशनल नेटवर्क्स से आने वाली स्पैम कॉल्स और मैसेजेस को भी रियल-टाइम में फ्लैग कर पा रहे हैं।"
 

"सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ ये AI-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन Airtel यूजर्स के लिए एक रियल गेम-चेंजर बनकर सामने आया है। यह इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला सॉल्यूशन है। कंपनी के मुताबिक, इसके आने के बाद से स्पैम कॉल्स में 16% की गिरावट दर्ज की गई है। औसतन, यह सिस्टम हर सेकंड 1560 स्पैम कॉल्स को डिटेक्ट कर रहा है, जो इसकी एफिशिएंसी को बखूबी दर्शाता है। 
 
Airtel की टीम लगातार इस सिस्टम को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है, ताकि उपभोक्ता  को हर नए खतरे से पहले ही अलर्ट किया जा सके। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Spam Detection Solution
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.