Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! इस महीने से शुरू होगी 5G सर्विस

कंपनी अपनी 5जी सर्विस के लिए Ericsson, Nokia और Samsung के साथ 5G नेटवर्क समझौतों पर साइन भी किए हैं।

Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! इस महीने से शुरू होगी 5G सर्विस

Airtel 2024 तक पूरे भारत में 5G रोल आउट करना चाहती है

ख़ास बातें
  • Airtel ने 5G सर्विस के लिए Ericsson, Nokia और Samsung के साथ हाथ मिलाया
  • मार्च 2024 तक, पूरे भारत में 5G कवरेज देने का किया वादा
  • Airtel का देश में 5,000 शहरों के लिए विस्तृत नेटवर्क रोलआउट प्लान तैयार
विज्ञापन
Airtel इस महीने देस में अपनी 5G सर्विस शुरू करेगी और मार्च 2024 तक देश के सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को भी कवर करने का वादा किया गया है। इसकी जानकारी मंगलवार को खुद कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पिछले हफ्ते खबर आई थी कि कंपनी अपनी 5जी सर्विस के लिए Ericsson, Nokia और Samsung के साथ 5G नेटवर्क समझौतों पर साइन भी किए हैं। इसके अलावा, सोमवार को, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने 5G सर्विस के लगभग एक महीने में पूरी तरह से शुरू होने की उम्मीद जताई। उन्होंने एक इवेंट में बताया कि देश में अगले महीने तक हाई-स्पीड 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, Airtel 5G सर्विस की शुरुआत इस महीने होने की घोषणा के साथ-साथ भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने यह भी कहा कि भारत में मोबाइल सर्विस की कीमत बहुत कम है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। विट्टल ने कहा, "हम अगस्त से 5G लॉन्च करने का इरादा रखते हैं और बहुत जल्द पूरे भारत में रोल आउट करना चाहते हैं। मार्च 2024 तक हमें विश्वास है कि हम 5G के साथ हर शहर और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने में सक्षम होंगे।"

विट्टल ने कंपनी के अर्निंग कॉल के दौरान कहा, "वास्तव में, भारत में 5,000 शहरों के लिए विस्तृत नेटवर्क रोलआउट योजनाएं पूरी तरह से लागू हैं। यह हमारे इतिहास में सबसे बड़े रोलआउट में से एक होगा।"

भारती एयरटेल ने हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में 3.5GHz और 26GHz बैंड के पैन इंडिया फुटप्रिंट हासिल करके 19,867.8 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी का अधिग्रहण किया और लो और मिड-बैंड स्पेक्ट्रम में रेडियोवेव्ज की खरीद के लिए 43,040 करोड़ रुपये खर्च किए।

विट्टल का कहना है कि कंपनी के पास उपलब्ध 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड की तुलना में 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में नेटवर्क डिप्लॉयमेंट कोई अतिरिक्त कवरेज नहीं देता है। उन्होंने यह भी बताया कि नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) 5G नेटवर्क में स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क की तुलना में अधिक लाभ हैं, क्योंकि व्यापक कवरेज और नेटवर्क तक पहुंचने के लिए अधिक डिवाइस उपलब्ध हैं।

जैसा कि हमने बताया, 5G कनेक्टिविटी और देशभर में अपनी सर्विसेज के प्रबंधन के लिए एयरटेल पहले से एरिक्सन और नोकिया के साथ साझेदारी कर रही है जबकि सैमसंग के साथ पार्टनरशिप इस साल से शुरू होगी। यह 5G पार्टनरशिप देश में स्पेक्ट्रम नीलामी के तुरंत बाद हुई है, जिसमें एयरटेल ने 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी में 19867.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई और उन्‍हें हासिल किया।

साझेदारी से एयरटेल को अल्ट्रा-हाई-स्पीड, लो लेटेंसी और बड़ी डेटा हैंडलिंग क्षमताओं वाली 5G सर्विसेज को रोलआउट करने में मदद मिलेगी। समझौते के बारे में एरिक्सन के प्रेसिडेंट और सीईओ, बोरजे एकहोम ने कहा, ‘हम भारत में 5G सेवा के शुरू होने के साथ एयरटेल का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हम एयरटेल को भारतीय उपभोक्ताओं और उद्यमों को 5G का पूरा लाभ देने में मदद करेंगे। 5G भारत को उसके डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने और देश के विकास को बढ़ावा देने में सक्षम बनाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »