• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 5G को लेकर Airtel का बड़ा ऐलान, इसी महीने से देश में शुरू करेगी सर्विस, इन कंपनियों से की डील

5G को लेकर Airtel का बड़ा ऐलान, इसी महीने से देश में शुरू करेगी सर्विस, इन कंपनियों से की डील

एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि एयरटेल अगस्त में 5G सेवाओं को शुरू करेगी।

5G को लेकर Airtel का बड़ा ऐलान, इसी महीने से देश में शुरू करेगी सर्विस, इन कंपनियों से की डील

साझेदारी से एयरटेल को अल्ट्रा-हाई-स्पीड, लो लेटेंसी और बड़ी डेटा हैंडलिंग क्षमताओं वाली 5G सर्विसेज को रोलआउट करने में मदद मिलेगी।

ख़ास बातें
  • कंंपनी ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ किया समझौता
  • नेटवर्क समझौतों को अंतिम रूप दे दिया गया है
  • मेट्रो शहरों के साथ 5G सर्विस की शुरुआत हो सकती है
विज्ञापन
5G स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई है और सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर देश में 5G सर्विस की शुरुआत कब होगी। 5G स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने में प्रमुख रही भारती एयरटेल (Airtel) की ओर से इस बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। एयरटेल ने ऐलान किया है कि उसने इसी महीने यानी अगस्त 2022 में देश में 5G सेवाएं शुरू करने के लिए एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ 5G नेटवर्क समझौतों पर साइन किए हैं। एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि एयरटेल अगस्त में 5G सेवाओं को शुरू करेगी। हमारे नेटवर्क समझौतों को अंतिम रूप दे दिया गया है और एयरटेल अपने उपभोक्ताओं को 5G कनेक्टिविटी का पूरा लाभ देने के लिए दुनिया भर के बेस्‍ट टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेगी।'  

5G कनेक्टिविटी और देशभर में अपनी सर्विसेज के प्रबंधन के लिए एयरटेल पहले से एरिक्सन और नोकिया के साथ साझेदारी कर रही है जबकि सैमसंग के साथ पार्टनरशिप इस साल से शुरू होगी। यह 5G पार्टनरशिप देश में स्पेक्ट्रम नीलामी के तुरंत बाद हुई है, जिसमें एयरटेल ने 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी में 19867.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई और उन्‍हें हासिल किया।

साझेदारी से एयरटेल को अल्ट्रा-हाई-स्पीड, लो लेटेंसी और बड़ी डेटा हैंडलिंग क्षमताओं वाली 5G सर्विसेज को रोलआउट करने में मदद मिलेगी। समझौते के बारे में एरिक्सन के प्रेसिडेंट और सीईओ, बोरजे एकहोम ने कहा, ‘हम भारत में 5G सेवा के शुरू होने के साथ एयरटेल का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हम एयरटेल को भारतीय उपभोक्ताओं और उद्यमों को 5G का पूरा लाभ देने में मदद करेंगे। 5G भारत को उसके डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने और देश के विकास को बढ़ावा देने में सक्षम बनाएगा।

इस बारे में नोकिया के प्रेसिडेंट और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने कहा कि यह ऐतिहासिक डील एयरटेल के साथ कंपनी की  लॉन्‍ग टाइम पार्टनरशिप को मजबूत करता है। एयरटेल 5G सर्विसेज को डिप्‍लॉय करने के लिए सैमसंग को भी नेटवर्क पार्टनर के रूप में लाएगा। यह पहला मौका है जब दोनों कंपनियां एक साथ काम करेंगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »