Airtel का मॉनसून सरप्राइज ऑफर, पोस्टपेड ग्राहकों को 30 जीबी तक मुफ्त डेटा

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने रविवार को अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए मॉनसून सरप्राइज़ ऑफर का ऐलान किया। हकीकत में यह कंपनी का पुराना एयरटेल सरप्राइज ऑफर ही है जो तीन महीने और उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि कंपनी अपने ग्राहकों को तीन बिल साइकिल के लिए 30 जीबी तक डेटा देगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2017 11:18 IST
ख़ास बातें
  • पोस्टपेड ग्राहकों के लिए मॉनसून सरप्राइज़ ऑफर का ऐलान
  • हकीकत में यह कंपनी का पुराना एयरटेल सरप्राइज ऑफर ही है
  • कंपनी अपने ग्राहकों को तीन बिल साइकिल के लिए 30 जीबी तक डेटा देगी
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने रविवार को अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए मॉनसून सरप्राइज़ ऑफर का ऐलान किया। हकीकत में यह कंपनी का पुराना एयरटेल सरप्राइज ऑफर ही है जो तीन महीने और उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि कंपनी अपने ग्राहकों को तीन बिल साइकिल के लिए 30 जीबी तक डेटा देगी।

मॉनसून सरप्राइज़ ऑफर का फायदा उठाने के लिए एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को माय एयरटेल ऐप पर 1 जुलाई के बाद लॉग इन करना होगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 30 जीबी मुफ्त डेटा वाला ऑफर मार्च महीने में दिया था। कंपनी अपने एयरटेल सरप्राइज़ ऑफर को ही अगले तीन महीने के लिए बढ़ा रही है। एयरटेल ने प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि मुफ्त डेटा उन ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा जो पहले इस ऑफर का फायदा उठा रहे हैं।
Advertisement

बता दें कि टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के कदम रखने के बाद से अन्य कंपनियों के लिए ग्राहकों को अपने नेटवर्क के साथ जोड़ा रखना आसान नहीं रहा है। इस वजह से Airtel, Vodafone और Idea जैसी कंपनियां हर दूसरे हफ्ते नए ऑफर देती रही हैं। ज़्यादातर ऑफर अनलिमिटेड कॉल और ज़्यादा डेटा वाले हैं। इस रेस में बीएसएनएल जैसी सरकारी कंपनी भी है।

मॉनसून सरप्राइज ऑफर के बारे में भारतीय एयरटेल के सीईओ ने कहा, "हम इस ऑफर के ज़रिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद कर रहे हैं जो एयरटेल परिवार का हिस्सा बने रहे और लंबे समय से हमारे ऊपर विश्वास किया व भरोसा जताया। हम अपने ग्राहकों के साथ रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.