Aircel अपने अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान के साथ दे रही है कैशबैक

एयरसेल ने अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए अपना नए ऑफर पेश किए हैं। अब एयरसेल ग्राहक एयरसेल मोबाइल ऐप और अमेज़न के जरिए रीचार्ज कराने पर कई ऑफर मिलेंगे। अपने डिजिटल रीचार्ज को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अमेज़न पे के साथ एयरसेल ने साझेदारी की है। इससे पहले एयरटेल और रिलायंस जियो भी इस तरह के कैशबैक ऑफर लॉन्च कर चुके हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 नवंबर 2017 17:34 IST
ख़ास बातें
  • एयरसेल 146 रुपये के अनलिमिटेड पैक पर 75 रुपये कैशबैक दे रही है
  • एयरसेल ने अमेज़न के साथ साझेदारी की है
  • कंपनी मोबाइल ऐप और अमेज़न पे को बेहतर डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है
एयरसेल ने अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए अपना नए ऑफर पेश किए हैं। अब एयरसेल ग्राहक एयरसेल मोबाइल ऐप और अमेज़न के जरिए रीचार्ज कराने पर कई ऑफर मिलेंगे। अपने डिजिटल रीचार्ज को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अमेज़न पे के साथ एयरसेल ने साझेदारी की है। इससे पहले एयरटेल और रिलायंस जियो भी इस तरह के कैशबैक ऑफर लॉन्च कर चुके हैं।

एयरसेल के अनलिमिटेड रीचार्ज के तहत एक्सक्लूसिव ऑफर:
Advertisement
एयरसेल ग्राहक अमेज़न इंडिया से रीचार्ज कराने पर चुनिंदा अनलिमिटेड प्लान पर 75 रुपये तक का कैशबैक पा सकेंगे।
146  रुपये का प्लस एयरसेल रीचार्ज करने पर ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा 28 दिनो के लिए 5 जीबी 3जी/2जी डेटा भी मिलेगा। बशर्ते कि यह रीचार्ज एयरसेल मोबाइल ऐप से किया गया हो।

इन ऑफर को पेश करने के मौके पर एयरसे के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा, ''एयरसेल अमेज़न पे के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए कुछ ज़्यादा देना चाहती है। हम एयरसेल मोबाइल ऐप और अमेज़न को अपने एयरसेल ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर रीचार्ज और सर्विस डेस्टिनेशन बनाना चाहते हैं।''
Advertisement

इससे पहले एयरटेल ने भी घोषणा की थी कि कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को 349 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है। नए ऑफर के तहत, ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा जो सात महीने तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी अगले रीचार्ज पर 50 रुपये की छूट मिल जाएगी। यह 50 रुपये का कैशबैक एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट में आ जाएगा और अगली बार रीचार्ज कराने पर अपने आप छूट मिल जाएगी। इस ऑफर का फायदा एक महीने में एक बार ही मिलेगा। इस कैशबैक का फायदा आप पेमेंट्स बैंक से किए जाने वाले दूसरे ट्रांज़ेक्शन के लिए भी कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि, कैशबैक रीचार्ज कराने के दूसरे महीने से ही दिया जाएगा। इस ऑफर को पाने के लिए, प्रीपेड यूज़र को मायएयरटेल ऐप से 349 रुपये वाले प्लान को खरीदने की जरूरत होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, aircel recharge, aircel mobile app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.