Jio के जवाब में Aircel का प्लान, 175 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 30 जीबी डेटा

रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से एयरसेल ने मंगलवार को नए टैरिफ प्लान पेश किए। ये प्लान कोलकाता सर्कल के लिए हैं। नए टैरिफ प्लान की कीमत 93 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 19:39 IST
ख़ास बातें
  • नए टैरिफ प्लान की कीमत 93 रुपये से शुरू होती है
  • एयरसेल ने इंटरनेट डेटा और एसएमएस से संबंधित ऑफर भी निकाले हैं
  • प्लान के तहत ग्राहकों को लोकल और एसटीडी कॉल पर ऑफर मिल रहा है
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से एयरसेल ने मंगलवार को नए टैरिफ प्लान पेश किए। ये प्लान कोलकाता सर्कल के लिए हैं। नए टैरिफ प्लान की कीमत 93 रुपये से शुरू होती है। प्लान के तहत ग्राहकों को लोकल और एसटीडी कॉल पर ऑफर मिल रहा है। एयरसेल ने इंटरनेट डेटा और एसएमएस से संबंधित ऑफर भी निकाले हैं। बताया गया है कि ये प्लान कोलकाता सर्कल में Aircel के मौज़ूदा और नए उपभोक्ता के लिए हैं।

Aircel का एक प्लान 93 रुपये का है। इसकी वैधता 365 दिन की है। इस पैक से रीचार्ज कराने के बाद ग्राहक एक साल के लिए 20 पैसे प्रति मिनट की दर लोकल और एसटीडी कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा हर महीने इस्तेमाल के लिए 250 एमबी डेटा मिलेगा और 50 एसएमएस भी मुफ्त होंगे। इस पैक में 70 रुपये का टॉक टाइम भी मिल रहा है। अगर एयरसेल के नए ग्राहक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल वाले प्लान की तलाश में है तो उन्हें 175 रुपये से रीचार्ज कराना होगा। 175 रुपये वाले टैरिफ प्लान में 30 दिन के लिए ग्राहकों को असीमित वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, इन्हीं फायदों के साथ 84 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 349 रुपये है। बता दें कि दोनों ही प्लान में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। असीमित कॉल के अलावा 100 लोकल और नेशनल एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे।
Advertisement

वहीं, एयरसेल के मौज़ूदा ग्राहक 94 रुपये के रीचार्ज पैक में 365 दिन के लिए 20 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल करने की सुविधा पा सकते हैं। इसके अलावा 1400 लोकल व नेशनल एसएमएस भी मुफ्त होंगे। इसी तरह से मौजूदा सब्सक्राइबर अगर 148 रुपये वाले पैक को चुनते हैं तो उन्हें 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा मिलेगा। वॉयस कॉल भी एक तरह से मुफ्त ही है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त टॉक टाइम मिलेगा और हफ्ते में इसकी सीमा 1000 मिनट होगी। यह टेलीकॉम कंपनी 348 रुपये में 84 दिन की वैधता वाला पैक लेकर आई है। इसमें असीमित वॉयस कॉल की दैनिक सीमा 300 मिनट है और हफ्ते में इसकी सीमा 1200 मिनट है। इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/2जी डेटा मिलेगा।

एयरसेल के लेटेस्ट प्लान की तुलना में देखा जाए तो रिलायंस जियो 399 रुपये में 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा देती है। लेकिन जियो 4जी नेटवर्क है, यानी इंटरनेट स्पीड के मामले में एयरसेल से बहुत आगे है।
Advertisement

इससे पहले एयरसेल ने सोमवार को देशभर में अपने सब्सक्राइबर के लिए 104 रुपये वाला पैक पेश किया था। इससे रीचार्ज कराने पर ग्राहक साल भर के लिए 20 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर पाएंगे।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, Aircel Kolkata, India, Reliance Jio, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.