AIIMS में शुरू होगा 5G नेटवर्क, मेडिकल केयर में टेक्नोलॉजी के अधिकतम इस्तेमाल का टारगेट

मजबूत 5G कनेक्टिविटी से एम्स को अपने मेन और अन्य परिसरों में eICU सॉल्यूशंस लागू करने में भी मदद मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2023 15:20 IST
ख़ास बातें
  • एम्स में प्रति दिन लगभग 50,000 लोग आते हैं
  • मजबूत 5G कनेक्टिविटी से एम्स में eICU जैसे सॉल्यूशंस शुरू हो सकेंगे
  • इस प्रोसेस को जल्द पूरा करने के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है

कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एम्स में 30 जून तक 5G नेटवर्क शुरू किया जाएगा

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली में मरीजों की देखभाल, शिक्षण, रिसर्च और गुड गवर्नेंस में कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के अधिकतम इस्तेमाल के लिए 30 जून तक 5G नेटवर्क शुरू किया जाएगा। इस प्रोसेस को तेजी से पूरा करने के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। 

एम्स के डायरेक्टर, M Srinivas की ओर से जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है, "मौजूदा ट्रेंड्स के अनुसार मरीजों की देखभाल, शिक्षण, रिसर्च और गुड गवर्नेंस में मॉडर्न कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का अधिकतम इस्तेमाल करने और इंटीग्रेटेड मेडिकल यूनिवर्सिटी इनफॉर्मेशन सिस्टम (IMUIS) को शुरू करने के लिए एम्स के परिसर में 5G मोबाइल नेटवर्क की अच्छी स्ट्रेंथ की जरूरत है। इससे इमारतों के अंदर बेहतर मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी मिल सकेगी।" इस कमेटी के हेड AIIMS के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के विवेक टंडन होंगे। 
Advertisement

मजबूत 5G कनेक्टिविटी से एम्स को अपने मेन और अन्य परिसरों में eICU सॉल्यूशंस लागू करने में भी मदद मिलेगी। एम्स के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एम्स में प्रति दिन लगभग 50,000 लोग आते हैं और अच्छी मोबाइल कनेक्टिविटी जरूरी है। एम्स में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां शून्य या बहुत खराब मोबाइल कनेक्टिविटी है। इससे मरीजों, स्टाफ और विजिटर्स को मुश्किल होती है। इसके अलावा अधिकतर जगहों पर सीमित 3G/4G डेटा कनेक्टिविटी और इमारतों के अंदर बहुत कम 5G कनेक्टिविटी है। 

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 शहरों में अपनी हाई-स्पीड 5G सर्विसेज का दायरा बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी का 5G नेटवर्क 331 शहरों में पहुंच गया है। कंपनी ने इस वर्ष के अंत तक पूरे देश में इन सर्विसेज को पहुंचाने की योजना बनाई है। Bharti Airtel ने मुंबई में 10 लाख से अधिक 5G सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के देश भर में 5G के एक करोड़ से अधिक यूजर्स हो गए हैं। एयरटेल का टारगेट अगले वर्ष मार्च के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्विस पहुंचाने का है। कंपनी ने बताया था, "देश में 5G सर्विस शुरू करने वाली एयरटेल पहली कंपनी थी और मुंबई अल्ट्रा-फास्ट एयरटेल 5G प्लस सर्विस वाले शुरुआती आठ शहरों में शामिल था। कंपनी का 5G नेटवर्क देश के 140 से अधिक शहरों में उपलब्ध है।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  3. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  4. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  5. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  6. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  7. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  8. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  9. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  10. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.