सस्ते 4जी फोन के साथ आने वाले किफायती रीचार्ज पैक में बेहतर कौन?

रिलायंस जियो ने इसी साल जुलाई में अपना 4जी फ़ीचर लॉन्च किया जिसकी प्रभावी कीमत शून्य है। कंपनी ने फोन के साथ एक सस्ता अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग पैक भी लॉन्च किया। जियो के लगातार बढ़ते यूज़र बेस के बाद टेलीकॉम इडंस्ट्री में जैसे एक हलचल सी मच गई।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2017 15:50 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल और कार्बन मोबाइल्स ने साथ मिलकर स्मार्टफोन लॉन्च किया है
  • माइक्रोमैक्स ने पिछले महीने अपना सस्ता एक 4जी फ़ीचर फोन लॉन्च किया था
  • जियो फोन के साथ आने वाले 153 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिन है
रिलायंस जियो ने इसी साल जुलाई में अपना 4जी फ़ीचर लॉन्च किया जिसकी प्रभावी कीमत शून्य है। कंपनी ने फोन के साथ एक सस्ता अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग पैक भी लॉन्च किया। जियो के लगातार बढ़ते यूज़र बेस के बाद टेलीकॉम इडंस्ट्री में जैसे एक हलचल सी मच गई। जियो फोन के बाद कई टेलीकॉम कंपनियां अब दूसरी स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ मिलकर सस्ते 4जी फोन पेश कर रही हैं जो आकर्षक रीचार्ज पैक के साथ आते हैं। देखा जाए तो आमतौर पर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र का सबसे ज़्यादा खर्च रीचार्ज पैक में ही होता है। और शायद यही वजह है कि दूसरी टेलीकॉम कंपनियों का लक्ष्य ऐसे आकर्षक रीचार्ज पैक लॉन्च करने का है जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद हों।

रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने सस्ते 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। यह स्मार्टफोन एयरटेल के बंडल पैक के साथ आता है। वहीं बीएसएनएल और माइक्रोमैक्स ने भी सस्ता 4जी फ़ीचर लॉन्चा किय जो मात्र 97 रुपये के बंडल पैक के साथ आता है। आज हम आपको बताते हैं उन रीचार्ज पैक के बारे में जो कम कीमत वाले 4जी फोन के लिए ख़ासतौर पर लॉन्च किए गए हैं और निश्चित तौर पर इन्हें इस्तेमाल करने पर खर्च बेहद कम होगा। लेकिन अगर आप इन पैक को रीचार्ज करना चाहते हैं तो आपको फोन भी खरीदना होगा क्योंकि ये रीचार्ज पैक किसी और फोन के साथ काम नहीं करते, सिर्फ एयरटेल के प्लान को छोड़कर। जानें इन सभी प्लान के बारे में।
Advertisement

एयरेटल का 169 रुपये वाला प्लान
'मेरा पहला 4जी स्मार्टफोन' प्रोग्राम के लिए एयरटेल और कार्बन मोबाइल्स साथ आए हैं। इस 4जी हैंडसेट के लिए एयरटेल ने 169 रुपये का नया प्लान पेश किया है। इस रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। यह अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आएगा और ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 512 एमबी 4जी डेटा मिलेगा। अगर ग्राहक इसी सिम को किसी दूसरे हैंडसेट में इस्तेमाल करेंगे तो 169 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिन की जगह 14 दिन हो जाएगी। एयरटेल का यह प्लान कार्बन ए40 इंडियन और सेल्कॉन स्मार्ट 4जी एंड्रॉयड फोन के साथ आता है।
Advertisement

बीएसएनएल का 97 रुपये वाला प्लान
माइक्रोमैक्स ने पिछले महीने अपना सस्ता एक 4जी फ़ीचर फोन लॉन्च किया था। माइक्रोमैक्स भारत-1 कंपनी का पहला 4जी फीचर फोन है। इस फोन के साथ ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल डेटा और इंटरनेट डेटा का फायदा पाएंगे। और इसके लिए हर महीने मात्र 97 रुपये भुगतान करना होगा। ऐसा बीएसएनएल के साथ साझेदारी में संभव हो पाया है। बात करें 97 रुपये वाले प्लान की तो इस पैक में एसटीडी और लोकल कॉल मुफ्त रहेंगी। रोमिंग में भी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। डेटा की बात करें तो कुछ शर्तों के साथ यूज़र अनलिमिटेड सेवा का लाभ ले पाएंगे। 97 रुपये वाले इस रीचार्ज में ग्राहकों को 5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। 5 जीबी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड को घटाकर 80 केबीपीएस कर दिया जाएगा और यूज़र बिना किसी शुल्क दिए वेब ब्राउज़िंग कर पाएंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन है। बता दें कि जहां एयरटेल का और जियो का नेटवर्क 4जी पर अपग्रेड हो चुका है लेकिन बीएसएनएल अभी भी 3जी नेटवर्क पर ही है।
Advertisement

जियो का 153 रुपये वाला प्लान
जियो फोन के लॉन्च के समय कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक ख़ास बंडल प्लान भी पेश किया था। जियो फोन को इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्राइबर को 'अनलिमिटेड फास्ट इंटरनेट डेटा' (हर रोज 500 एमबी हाई स्पीड डेटा) के लिए 153 रुपये महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके अलावा एसएमएस भी मुफ्त रहेंगे। बता दें कि 4जी ग्राहकों के लिए लाइफटाइम वॉयस कॉलिंग मुफ्त है। इसके अलावा जियो ऐप की भी सभी सुविधाओं का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। 153 रुपये वाले इस पैक की वैधता 28 दिन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Recharge plan, telecom companies, BSNL, Airtel, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.