4G ठीक से आता नहीं, 5G का कबसे हो रहा है इंतजार, अब PM मोदी का बयान 6G बदलेगा भारत की अर्थव्यवस्था!

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट दो से बढ़कर 200 से अधिक हो गई हैं और देश अब दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2022 16:07 IST
ख़ास बातें
  • 6जी कृषि, हेल्थ, एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर को ग्रोथ प्रदान करेगा।
  • पीएम मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी 21वीं सदी में देश की प्रगति तय करेगी
  • दशक के आखिर तक 6जी नेटवर्क को रोल आउट करने पर काम शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने 6G नेटवर्क को लेकर बात कही है।

Photo Credit: Youtube/Pmo India

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश दशक के आखिर तक 6जी टेलीकॉम नेटवर्क शुरू करने का टारगेट लेकर चल रहा है जो कि यूजर्स को अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगा। फिलहाल भारत में 3G और 4G टेलीकॉम नेटवर्क मौजूद हैं। वहीं अगले कुछ महीनों में कंपनियां 5जी नेटवर्क लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। आइए जानते हैं कि 6G नेटवर्क लेकर आने के पीछे सरकार की क्या प्लानिंग है और उससे देश के नागरिकों को क्या लाभ होने वाला है।
 

भारतीय इकोनॉमी को होगा लाभ


टेलीकॉम सेक्टर रेगुलेटर ट्राई (TRAI) के सिल्वर जुबली इवेंट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि 5जी नेटवर्क शुरू होने से भारतीय इकोनॉमी में 450 अरब डॉलर यानी कि करीब 3,492 करोड़ रुपये का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि 'इससे इंटरनेट की स्पीड तो बढ़ेगी कि बल्कि साथ-साथ विकास और रोजगार सृजन की स्पीड भी बढ़ रही है।'
 

इन सेक्टर को मिलेगा जमकर बूस्ट


उन्होंने कहा कि यह कृषि, हेल्थ, एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और लोजिस्टिक में विकास को ग्रोथ प्रदान करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी 21वीं सदी में देश की प्रगति तय करेगी और इसलिए मॉड्रन इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री के अनुसार, एक टास्क फोर्स ने दशक के आखिर तक 6जी नेटवर्क को रोल आउट करने पर काम शुरू कर दिया है।
Advertisement
 

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में हुआ जबरदस्त इजाफा


पहले वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि 2जी युग नीतिगत पक्षाघात और भ्रष्टाचार का प्रतीक था प्रधान मंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार के तहत देश साफतौर पर 4G की ओर बढ़ा है और अब 5G की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेलीडेंसिटी और इंटरनेट यूजर्स का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट दो से बढ़कर 200 से अधिक हो गई हैं और देश अब दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है।
 

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट


पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने हेल्दी कॉम्पिटिशन को प्रोत्साहित किया है जिसके चलते भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जो कि सबसे सस्ता टेलीकॉम डाटा उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर में स्वदेशी 5जी टेस्ट बेड भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Prime Minister Narendra Modi, 6G Telecom Network, TRAI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.