जून में होगी 5G स्पेक्ट्रिम की निलामी, Jio, Vi, Airtel ने कसी कमर!

एक्सपर्ट्स ने 1 लाख मेगाहर्ट्ज़ से अधिक स्पेक्ट्रम के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मेगा ऑक्शन प्लान की सिफारिश की है, यदि सरकार द्वारा इसे 30 वर्षों की अवधि के लिए आवंटित करती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 19:33 IST
ख़ास बातें
  • 7.5 लाख करोड़ से अधिक मूल्य का मेगा ऑक्शन प्लान तैयार कर रहा है TRAI
  • निलामी के जून की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद
  • स्पेक्ट्रम की कीमत को लेकर इंडस्ट्री की चिंता का समाधान भी करेगी सरकार

7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मेगा ऑक्शन प्लान की सिफारिश की गई है

पिछले कुछ वर्षों से भारत में 5G को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। सरकार के हालिया बयानों से अंदाजा लगाया जा रहा था कि 5G स्पेक्ट्रम की निलामी इस साल ही होगी, लेकिन समयसीमा की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, अब दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में 5G स्पेक्ट्रम की निलामी जून की शुरुआत में हो सकती है। इसके लिए दूरसंचार नियामक TRAI ने 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक कीमत का एक मेगा ऑक्शन प्लान तैयार किया है।

अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि दूरसंचार विभाग अपेक्षित समय सीमा के अनुसार काम कर रहा है और साथ ही स्पेक्ट्रम की कीमत को तय करने के आसपास इंडस्ट्री की चिंताओं को हल करने की प्रक्रिया भी जारी है। वहीं, स्पेक्ट्रम ऑक्शन के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा कि इसके जून की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

5G सर्विस के रोलआउट के लिए मंच तैयार करते हुए, TRAI ने 30 वर्षों में आवंटित रेडियो वेव्स के लिए कई बैंडों में बेस प्राइस पर 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की एक मेगा नीलामी योजना तैयार की है।

अपने बयान में वैष्णव ने कहा, "हम नीलामी करने की अपनी समयसीमा के हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं।" मंत्री ने आगे कहा कि डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन ट्राई की सिफारिशों पर विचार करेगा और स्पष्टीकरण के लिए उनसे संपर्क करेगा।
Advertisement

एक्सपर्ट्स ने 1 लाख मेगाहर्ट्ज़ से अधिक स्पेक्ट्रम के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मेगा ऑक्शन प्लान की सिफारिश की है, यदि सरकार द्वारा इसे 30 वर्षों की अवधि के लिए आवंटित करती है।
Advertisement

वहीं, 20 वर्षों के मामले में, प्रस्तावित स्पेक्ट्रम नीलामी का कुल मूल्य लगभग 5.07 लाख करोड़ रुपये होगा। ट्राई ने जहां पिछली कीमत की तुलना में स्पेक्ट्रम की कीमत में लगभग 39 प्रतिशत की कमी की है, वहीं दूरसंचार ऑपरेटरों ने कहा है कि सुझाए गए रेट ग्लोबल बेंचमार्क से अधिक हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G, 5G India, 5G India rollout, 5G auction

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.