BSNL ग्रामीण क्षेत्र में 1040 वाईफाई हॉटस्पॉट करेगी स्थापित

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए केरल के ग्रामीण एक्सचेंजों में 1070 वाईफाई हॉट स्पॉट स्थापित करेगी।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 2 अगस्त 2017 19:25 IST
ख़ास बातें
  • केरल के ग्रामीण एक्सचेंजों में 1070 वाईफाई हॉट स्पॉट होंगे स्थापित
  • ये वाईफाई हॉट स्पॉट अगले छह महीने में लगाए जाएंगे
  • इन हॉटस्पॉट से प्रत्येक माह 4 जीबी डेटा मुफ्त में डाउनलोड करना संभव
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए केरल के ग्रामीण एक्सचेंजों में 1070 वाईफाई हॉट स्पॉट स्थापित करेगी।

कंपनी के केरल सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक पी टी मैथ्यू ने कहा कि ये वाईफाई हॉट स्पॉट अगले छह महीने में लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "हमारी योजना केरल के ग्रामीण इलाकों के एक्सचेंजों में 1070 4जी प्लस वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने की है। ये वाईफाई हॉटस्पॉट यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) के सहयोग से छह महीने में लगाए जाएंगे।" उन्होंने कहा कि प्रयोगकर्ता इन हॉटस्पॉट से प्रत्येक माह 4 जीबी डेटा मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।

इससे पहले बीएसएनएल ने कहा कि उसने अपने ब्रॉडबैंड उपयोक्ताओं को पूर्व तय (डिफॉल्ट) सिस्टम पासवर्ड बदलने की सलाह दी थी। कंपनी ने यह सलाह पिछले सप्ताह अपनी ब्रॉडबैंड प्रणाली के एक हिस्से पर मालवेयर हमले के बाद जारी की थी। कंपनी का कहना है कि इस मालवेयर हमने का असर उन लगभग 2000 ब्रॉडबैंड मोडम पर हुआ जहां ग्राहकों ने डिफाल्ट पासवर्ड (एडमिन) को बदला नहीं था।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.