देशभर में सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिये जल्दी ही एक नंबर ‘112’ होगा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 29 मार्च 2016 15:15 IST
लोगों को जल्दी ही किसी भी इमरजेंसी स्थिति में पुलिस, एम्बुलेंस तथा अग्निशमन विभाग की मदद के लिये एक ही नंबर ‘112’ डायल करने की सुविधा होगी। अंतर-मंत्रालयी समिति दूरसंचार आयोग ने विभिन्न आपात सेवाओं के लिये एक ही नंबर को मंजूरी दे दी है। यह अमेरिका में सभी आपात सेवाओं में मदद के लिये उपलब्ध ‘911’ के अनुरूप है।

आपात नंबर 112 के चालू होने के एक साल के भीतर सभी मौजूदा आपात नंबर को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा। यह नई सुविधा को लेकर जागरूकता पर निर्भर करेगा।
Advertisement

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘दूरसंचार आयोग ने एक आपात नंबर ‘112’ रखे जाने के ट्राई की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। इसे अब दूरसंचार विभाग तैयार करेगा और इसके लिये दूरसंचार मंत्री (रवि शंकर प्रसाद) की मंजूरी की आवश्यकता होगी।’’

सूत्र ने कहा कि आयोग ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की ओर से दिये गये स्पष्टीकरण को शामिल करने के बाद उसकी सिफारिश को स्वीकार कर लिया। फिलहाल देश में आपात स्थिति के लिये अलग-अलग नंबर हैं। पुलिस के लिये जहां 100 डायल करना होता है वहीं अग्निशमन विभाग के लिये 101, एम्बुलेंस के लिये 102 तथा आपात आपदा प्रबंधन के लिये 108 है। नई व्यवस्था लागू होने पर व्यक्ति को किसी भी आपात स्थिति में केवल ‘112’ पर कॉल करने की जरूरत होगी जो कॉल को तत्काल मदद के लिये कॉल संबंधित विभाग को निर्देशित करेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 112 Emergency number, Telecom, Trai
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.