Lenovo का नया Xiaoxin Pad Pro 2021 टैबलेट 90Hz डिस्प्ले व स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च

Lenovo ने अपने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर नए एंड्रॉयड टैबलेट Xiaoxin Pad Pro 2021 का ऐलान किया है। पोस्ट के मुताबिक यह टैबलेट Android 11 आधारित ZUI 12.5 पर काम करेगा। इसमें 2.5K (2560 x 1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन की ओलेड स्क्रीन दी जाएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 मई 2021 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Xiaoxin Pad Pro 2021 टैबलेट Android 11 के साथ देगा दस्तक
  • टैबलेट में मिलेगा 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज
  • ओलेड डिस्प्ले से लैस होगा टैबलेट

टैबलेट में मिल सकता है क्वाड स्पीकर

Lenovo जल्द ही अपना नया टैबलेट लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Xiaoxin Pad Pro 2021 होगा। इस टैबलेट की जानकारी आधिकारिक रूप से कंपनी ने सार्वजनिक की है। चीनी टेक कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर न केवल नए एंड्रॉयड टैबलेट की आधिकारिक घोषणा की है, बल्कि उन्होंने अपने वीबो पोस्ट के माध्यम से कुछ टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स तक का खुलासा किया है, जिसमें प्रोसेसर, डिस्प्ले, रैम व स्टोरेज तक की जानकारी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने टैबलेट के कुछ फीचर्स का भी खुलासा इस पोस्ट के माध्यम से किया है।

Lenovo ने अपने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर अपने नए एंड्रॉयड टैबलेट Xiaoxin Pad Pro 2021 का ऐलान किया है। पोस्ट के मुताबिक यह टैबलेट Android 11 out of the box आधारित ZUI 12.5 पर काम करेगा। इसमें 2.5K (2560 x 1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन की ओलेड स्क्रीन दी जाएगी, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 800,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 600 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा इस टैबलेट में HDR 10 सपोर्ट व TÜV Rheinland सर्टिफाइड आई केयर प्रोटेक्शन और डॉल्बी विज़न सपोर्ट मौजूद होगा।  

पोस्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि यह लेनोवो टैबलेट स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

तस्वीरों के जरिए खुलासा होता है कि टैबलेट की डिस्प्ले में पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें क्वाड स्पीकर, मैटल फ्रेम, चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद होगा। फीचर्स की बात करें, तो इस टैबलेट में लेनोवो वन, कम्पेटिबल फोन व टैबलेट में मल्टी-स्क्रीन कॉलेब्रेशन आदि शामिल किए जाएंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.