शाओमी के ‘सुपरफास्‍ट’ टैबलेट Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro का ग्‍लोबल लॉन्‍च जल्‍द, यहां आए नजर

नए टैबलेटों को इंडोनेशिया की सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट SDPPI सर्टिफ‍िकेशन पर देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च जल्‍द हो सकता है
  • इंडोनेशिया के सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर दिखीं दो डिवाइस
  • मॉडल नंबर से शाओमी के नए टैबलेट होने का अनुमान

दोनों ही टैबलेट 11.2 इंच डिस्‍प्‍ले साइज में आ सकते हैं, जो 3.2K रेजॉलूशन ऑफर कर सकते हैं। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

Xiaomi ने पिछले महीने चीन में नए टैबलेट लॉन्‍च किए थे। Xiaomi Pad 7 सीरीज को अब ग्‍लोबल मार्केट्स में लाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए टैब्‍स को इंडोनेशिया की सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट SDPPI सर्टिफ‍िकेशन पर देखा गया है। लिस्टिंग से दो मॉडलों 2410CRP4CG और 24091RPADG का पता चला है, हालांकि कहीं भी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि ये Xiaomi Pad 7 सीरीज के मॉडल हैं। फ‍िर भी चीनी मॉडल नंबरों से तुलना करने पर Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro का अनुमान लगता है।  

दटेकआउटलुक की एक रिपोर्ट में Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर भी रोशनी डाली गई है। कहा जाता है कि Xiaomi Pad 7 में स्‍नैपड्रैगन 7 प्‍लस जेन 3 प्रोसेसर होगा। जबकि प्रो मॉडल में स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है। दोनों ही टैबलेट 11.2 इंच डिस्‍प्‍ले साइज में आ सकते हैं, जो 3.2K रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकते हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Pad 7 में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा और 13MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं, प्रो मॉडल में 32MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का रियर कैमरा होगा। दोनों टैब में 8850 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 45W और 67W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

खास यह है कि दोनों ही टैब्‍स में सेल्‍युलर कनेक्टिविटी नहीं होगी। ये सिर्फ वाई-फाई सपोर्ट के साथ आएंगे। Xiaomi Pad 7 में मिनिमम 8GB रैम दी जा सकती है। प्रो मॉडल में मिनिमम 8जीबी रैम और अधिकतम 12 जीबी रैम का सपोर्ट होगा। ये लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन कर सकते हैं। इन्‍हें ब्‍लैक, ब्‍लू और ग्रीन कलर्स में लाया जा सकता है। 
Advertisement

Xiaomi Pad 7 को भारत के BIS सर्टिफ‍िकेशन पर भी देखा जा चुका है। माना जाना चाहिए कि ये मॉडल बहुत जल्‍द भारत में भी लाए जा सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.