• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi OLED डिस्प्ले वाले 2 फ्लैगशिप टैबलेट पर कर रहा है काम, जानें कब होंगे लॉन्च?

Xiaomi OLED डिस्प्ले वाले 2 फ्लैगशिप टैबलेट पर कर रहा है काम, जानें कब होंगे लॉन्च?

ऐसा प्रतीत होता है कि यह छोटा वेरिएंट भी एक हाई-परफॉर्मिंग मॉडल होगा। पोस्ट में कहा गया है कि Xiaomi का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट के 2025 में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है।

Xiaomi OLED डिस्प्ले वाले 2 फ्लैगशिप टैबलेट पर कर रहा है काम, जानें कब होंगे लॉन्च?

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अभी तक OLED डिस्प्ले पैनल के साथ किसी टैबलेट को पेश नहीं किया है

ख़ास बातें
  • Xiaomi दो टैबलेट मॉडल पर काम कर रही है
  • दोनों में से छोटे साइज वाले टैबलेट के 2025 में आने की उम्मीद है
  • यह Xiaomi Pad 7 सीरीज के लॉन्च के बाद आ सकता है
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi दो टैबलेट मॉडल पर काम कर रही है जो चाइनीज टेक फर्म के फ्लैगशिप डिवाइस के रूप में आ सकते हैं। ये डिवाइस OLED स्क्रीन और हाई-परफॉर्मिंग प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि Xiaomi आने वाले महीनों में कथित टैबलेट मॉडल को दो डिस्प्ले साइज में पेश करने की योजना बना रहा है। दोनों में से छोटे साइज वाले टैबलेट के 2025 में आने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि यह Xiaomi Pad 7 सीरीज के लॉन्च के बाद आ सकता है।

Xiaomi के दो नए टैबलेट की जानकारी को टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) द्वारा वीबो पर एक पोस्ट के जरिए लीक किया गया था। दो टैबलेट में से एक बड़े साइज का फ्लैगशिप टैबलेट हो सकता है, जिसमें 'फ्रॉस्टेड सॉफ्ट लाइट' फिनिश वाली OLED स्क्रीन होगी। इससे पता चलता है कि डिवाइस में मैट या पेपर जैसा फिनिश होगा, जो कि Lenovo के Xiaoxin Pad Pro 12.7 टैबलेट के समान हो सकता है, जिसे हाल ही में चीन में पेश किया गया था।
 
Latest and Breaking News on NDTV

टिपस्टर ने एक दूसरे टैबलेट की डिटेल्स भी शेयर की है जिसमें छोटा और फ्लैट डिस्प्ले होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि यह छोटा वेरिएंट भी एक हाई-परफॉर्मिंग मॉडल होगा। पोस्ट में कहा गया है कि Xiaomi का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट के 2025 में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है।

यदि टिपस्टर के दावे सही हैं, तो ये Xiaomi के पहले टैबलेट होंगे, जो OLED स्क्रीन से लैस होंगे। इनके फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट से लैस होने की भी उम्मीद है और इनकी कीमत चाइनीज फर्म की पिछली पेशकशों की तुलना में बहुत अधिक हो सकती है।

वीबो पर एक अन्य पोस्ट में, लीकर का दावा है कि Xiaomi Pad 7 सीरीज के टैबलेट अगस्त के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं। इस साल, Xiaomi द्वारा Pad 7 Pro मॉडल को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्टेड डिस्प्ले से लैस करने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Pad 7, Xiaomi Pad 7 Series, Xiaomi Pad 7 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »