Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi Pad 6 सीरीज को लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में आगामी फ्लैगशिप टैबलेट मॉडल की लॉन्च तारीख का खुलासा किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi Pad 6 सीरीज को लॉन्च करेगी।
  • Xiaomi का यह टैबलेट मॉडल नंबर 23043RP34G के साथ FCC पर नजर आया है।
  • Xiaomi Pad 6 में स्टोरेज के मामले में दो ऑप्शन मिलेंगे।

Xiaomi Pad 6 में 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi Pad 6 सीरीज को लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में आगामी फ्लैगशिप टैबलेट मॉडल की लॉन्च तारीख का खुलासा किया था। अब इस टैबलेट की ऑफिशियल एंट्री से पहले FCC लिस्टिंग के जरिए स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आइए आगामी Xiaomi Pad 6 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको बता दें कि चीनी टेक दिग्गज की Pad 6 सीरीज नेक्स्ट जनरेशन की प्रीमियम टैबलेट लाइनअप है जो कि हाई एंड स्पेसिफिकेशंस से लैस होगी। इस लाइनअप में Pad 6 और Pad 6 Pro शामिल हैं। इन टैबलेट मॉडल को 18 अप्रैल 2023 को पेश किया जाएगा। हालांकि लॉन्च से कुछ ही दिन पहले Gizmochina के अनुसार, Pad 6 मॉडल एफसीसी पर नजर आया। मार्केट में Pad 6 को मिड रेंज कैटेगरी के तौर पर पेश किया जाएगा।
Advertisement

Xiaomi का यह टैबलेट मॉडल नंबर 23043RP34G के साथ नजर आया है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह 4,320mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी पर बेस्ड होगा। यह एक प्रकार से 4,500mAh की बैटरी से लैस है। टैबलेट 33W फास्ट चार्ज रेटिंग वाले चार्जिंग एडॉप्टर का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा FCC लिस्टिंग से यह कंफर्म होता है कि टैबलेट ड्यूल बैंड वाईफाई (2.4GHz और 5GHz) के सपोर्ट के साथ आएगा। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।

FCC डाटाबेस से पता चला है कि Xiaomi Pad 6 में स्टोरेज के मामले में दो ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें 6GB RAM/128GB और 8GB RAM/256GB की इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। Xiaomi ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि टैबलेट Qualcomm Snapdragon 870 SoC से लैस होगा। हालांकि यह कई जनरेशन पुराना है, लेकिन कुल मिलाकर परफॉर्मेंस में अभी भी बेहतर है। डिस्प्ले की बात की जाए तो Xiaomi Pad 6 में 11 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल मिलेगा जिसका रेजोल्यूशन 2880 x 1800 पिक्सल और हाई रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.