Xiaomi Pad 6 की खूबियां लॉन्‍च से पहले आईं सामने! मिल सकती है 8GB रैम, स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर

Xiaomi Pad 6 : Xiaomi Pad 6 के इंडियन वेरिएंट को मॉडल नंबर 23043RP34I के साथ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जून 2023 20:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी पैड 6 भारत में 13 जून को लॉन्च होने वाला है
  • इसे गीकबेंच बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • चीन में पहले से ही इस टैब की सेल की जा रही है

Xiaomi पैड 6 में 11 इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले है, जिसमें 2.8K रेजॉलूशन है। यह डिस्‍प्‍ले 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट देता है।

शाओमी पैड 6 (Xiaomi Pad 6) भारत में 13 जून को लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही कंपनी रेडमी बड्स 4 एक्टिव (Redmi Buds 4 Active) को भी पेश करेगी। शाओमी ने अपकमिंग टैब के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स को टीज किया है। यह एक एंड्रॉयड टैबलेट है, जो चीन में पहले से ही बेचा जा रहा है। भारत में भी वही हार्डवेयर देखने को मिल सकते हैं। शाओमी पैड 6 को ऑफ‍िशियल लॉन्‍च से पहले कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Xiaomi Pad 6 के इंडियन वेरिएंट की लिस्टिंग को प्राइसबाबा ने स्‍पॉट किया है। इससे टैबलेट की परफॉर्मेंस डिटेल्‍स का पता चलता है। रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Pad 6 के इंडियन वेरिएंट को मॉडल नंबर 23043RP34I के साथ देखा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ गीकबेंच पर लिस्‍ट किया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं है कि इस टैब को किसी और रैम ऑप्‍शन पर लॉन्‍च किया जाएगा या नहीं। 

गीकबेंच पर लिस्‍टेड Xiaomi Pad 6 के बारे में कहा जाता है कि यह Android 13 पर चलता है और आउट-ऑफ-द-बॉक्स MIUI 14 की लेयर के साथ आएगा। इस टैबलेट को गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्‍ट में 875 और 2615 स्‍कोर मिला है। इन खूबियों से ही पता चलता है कि Xiaomi Pad 6 का इंडियन वेरिएंट चीन में आए टैब जैसा ही होगा। 
 

Xiaomi Pad 6 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Xiaomi पैड 6 में 11 इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले है, जिसमें 2.8K रेजॉलूशन है। यह डिस्‍प्‍ले 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट देता है। यह टैबलेट Dolby Vision और Dolby Atmos ट्यून्‍ड क्‍वॉड स्‍पीकर्स के साथ आता है। 
Advertisement

टैब में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इसमें 8,840mAh की बैटरी है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस टैब को 6GB + 128GB मॉडल के साथ 1,899 युआन (लगभग 22,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। टैबलेट का वजन लगभग 490 ग्राम है और यह 6.55 मिमी मोटा है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.