Snapdragon 860 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा Mi Pad 5 टैबलेट, डिज़ाइन हुआ लीक!

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर वाले मी पैड 5 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 जुलाई 2021 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Pad 5 में मिल सकता है 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले
  • मी पैड 5 का एक स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर भी हो सकता है लॉन्च
  • Xiaomi मी पैड 5 रेंज में ला सकती है कई टैबलेट्स
Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज़ के तहत नए टैबलेट्स लॉन्च करने वाली है, जिसकी जानकारी कुछ महीने पहले सामने आई थी। वहीं, अब सीरीज़ में शामिल Mi Pad 5 टैबलेट के लिए एक पोस्टर चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर साझा किया गया है, जिसके जरिए टैबलेट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ टैबलेट के डिज़ाइन का भी खुलासा हो रहा है। आपको बता दें, Mi Pad 5 टैबलेट पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। इसके लीक्स से पता चलता है कि टैबलेट हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। पिछले दिनों चीन के एक टिप्सटर के जरिए जानकारी सामने आई थी कि Xioami का अपकमिंग टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट वाले LCD पैनल के साथ आएगा।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर साझा किए पोस्टर के मुताबिक Mi Pad 5 टैबलेट स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं इस टैबलेट में 2K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। पोस्टर में सामने आए टैबलेट के डिज़ाइन की बात करें, तो टैबलेट के बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है। इसके अलावा, टैब के फ्रंट में पतले बेजल्स मौजूद हैं।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर वाले मी पैड 5 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा, एक रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई थी कि मी पैड 5 में एक स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर वाला वेरिएंट भी दस्तक दे सकता है। इस टैब में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और इसमें 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Advertisement

माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में कंपनी Mi Pad 5, Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Plus और Mi Pad 5 Pro लॉन्च कर सकती है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Pad 5, Mi Pad 5 specification, Mi Pad 5 details
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.