Xiaomi Mi Pad 4 में है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, टीज़र से खुलासा

एक दिन पहले ही Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर रेडमी 6 प्रो और मी पैड 4 के अगले हफ्ते लॉन्च होने की पुष्टि की थी। अब चीनी...

Xiaomi Mi Pad 4 में है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, टीज़र से खुलासा

Xiaomi Mi Pad 4

विज्ञापन
एक दिन पहले ही Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर रेडमी 6 प्रो और मी पैड 4 के अगले हफ्ते लॉन्च होने की पुष्टि की थी। अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने Mi Pad 4 के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया है। पिछले हफ्ते शाओमी ने रेडमी 6 और रेडमी 6ए को चीन में लॉन्च किया था। कहा जा रहा था कि रेडमी 6 प्रो भी साथ में लॉन्च होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। हालांकि, अब यह फोन टैबलेट के साथ 25 जून को दस्तक देगा।

शाओमी के आधिकारिक वीबो एकाउंट पर एक पोस्ट जारी हुआ है, जिसमें Mi Pad 4 के लिए स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर की बात कही गई है। पहले भी यह जानकारी आ चुकी थी, जिसकी अब पुष्टि होती दिख रही है। ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस Xiaomi Mi Pad 4 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड होगी। हालांकि, पहले 2 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड की बात सामने आई थी। पोस्टर में ज़िक्र है कि इसमें गेम एक्सेलरेशन होगा, जो गेमर के लिए एड-ऑन फीचर कहा जा सकता है। एक पिछले पोस्टर में कहा गया था कि Xiaomi Mi Pad 4 में 8 इंच का फुल एचडी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। शाओमी ने पहेल कन्फर्म किया था कि मी पैड 4 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो फोन के बैक में दिया जाएगा।

दूसरी तरफ, XDA Developers में सामने आ चुका था कि Mi Pad 4 पर काम चल रहा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। यह जानकारी FunkyHuawei.club द्वारा साझा की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्मवेयर फाइल्स के मीयूआई हार्डवेयर कंफीग्युरेशन तो यही बताते हैं कि यह टैबलेट पीसी होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6000 एमएएच की बैटरी होगी। कैमरा कंफीग्युरेशन फाइल के मुताबिक, Mi Pad 4 में 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर वाला ऑमनीविज़न सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के5ई8 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Pad 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »