शाओमी मी पैड 3 लॉन्च, इसमें है 6600 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा

शाओमी मी पैड 3 लॉन्च, इसमें है 6600 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी पैड 3 में 7.9 इंच का रेटिना डिस्प्ले है
  • शाओमी मी टैब 3 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • बैटरी 6600 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने घरेलू मार्केट में अपना नया टैबलेट मी पैड 3 लॉन्च किया है। शाओमी मी पैड 3 चीनी मार्केट में 1499 चीनी युआन (करीब 14,100 रुपये) में बिकेगा। इस टैबलेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी पैड 3 कंपनी के आखिरी टैबलेट शाओमी मी पैड 2 का अपग्रेड है जिसे 2015 में लॉन्च किया गया था। नए टैबलेट को भारत में लॉन्च करने के संबंध में अभी कुछ भी नहीं बताया गया है।

शाओमी मी पैड 3 में 7.9 इंच का 2048x1536 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला रेटिना डिस्प्ले है। इसमें 2.1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8176 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में दिया गया है 4 जीबी रैम। शाओमी के इस टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौज़ूद है।

शाओमी मी पैड 3 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले लेंस के साथ आता है। रियर कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। वहीं, फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 6600 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई 802.11एसी, वाईफाई डिस्प्ले और वाईफाई डायरेक्ट शामिल हैं। यह टैबलेट शैंपेन गोल्ड कलर में मिलेगा। टैबलेट का डाइमेंशन 200.4x132.6x6.95 मिलीमीटर है और वज़न 328 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.90 इंच
प्रोसेसरMediaTek MT8176
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2048x1536 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6600 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »