10000mAh बैटरी, 16GB RAM के साथ Vivo Pad5e लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट Vivo Pad5e लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 08:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Pad5e में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo Pad5e में 12.05 इंच की 2.8K LCD 16.10 डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Pad5e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 4nm मोबाइल प्रोसेसर है।

Vivo Pad5e में 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट Vivo Pad5e लॉन्च कर दिया है। Vivo के इस टैबलेट में 12.05 इंच की डिस्प्ले मिलती है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है और एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट में 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Vivo Pad5e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।


Vivo Pad5e Price

Vivo Pad5e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 yuan (लगभग 24,905 रुपये), 8GB/256GBस्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2299 yuan (लगभग 28,645 रुपये), 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2599 yuan (लगभग 32,380 रुपये) और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 yuan (लगभग 37,365 रुपये) है। वहीं 8GB/128GB सॉफ्ट लाइट एडिशन की कीमत 2199 yuan (लगभग 27,400 रुपये) और 8GB/256GB सॉफ्ट लाइट एडिशन की कीमत 2499 yuan (लगभग 31,135 रुपये) है। यह टैबलेट ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और चीन में 17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

Advertisement

Vivo Pad5e Features & Specifications

Vivo Pad5e में 12.05 इंच की 2.8K LCD 16.10 डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1968 पिक्सल, 144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस टैबलेट में 3.3GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 4nm मोबाइल प्रोसेसर के साथ Adreno 750 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB/12GB/16GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1/256GB/512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad5e के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी/वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 266.43 मिमी, चौड़ाई 192 मिमी, मोटाई 6.62 मिमी (स्टैंडर्ड वर्जन)/6.69 मिमी (सॉफ्ट लाइट वर्जन) और वजन 584 ग्राम (स्टैंडर्ड वर्जन) 591 ग्राम (सॉफ्ट लाइट वर्जन) है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.