10000mAh बैटरी, 16GB RAM के साथ Vivo Pad5 टैबलेट लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स भी

Vivo ने S30 सीरीज के साथ बाजार में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Vivo Pad5 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2025 09:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Pad5 में 12.1 इंच 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Pad5 में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo Pad5 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Vivo Pad5 में 12.1 इंच 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने S30 सीरीज के साथ बाजार में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Vivo Pad5 लॉन्च कर दिया है। Pad 5 में 12.1 इंच की 2.8K 144Hz LCD डिस्प्ले है। इसमें Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 10,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Vivo Pad5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo Pad5 Price


Vivo Pad5 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 2499 yuan (लगभग 29,635 रुपये), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 yuan (लगभग 33,185 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3099 yuan (लगभग 36,740 रुपये) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 yuan (लगभग 41,480 रुपये) है। अन्य एक्सेसरीज में वीवो डबल साइडेड फ्लिप कवर की कीमत 199 yuan (लगभग 2,360 रुपये), वीवो स्मार्ट टच कीबोर्ड की कीमत 599 yuan (लगभग 7,100 रुपये) और वीवो पेंसिल की कीमत 499 yuan (लगभग 5,915 रुपये) है। इस टैबलेट को ब्लू, ग्र और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। यह टैबलेट ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और चीन में 6 जून से उपलब्ध होगा।


Advertisement
Vivo Pad5 Features, Specifications


Vivo Pad5 में 12.1 इंच 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3096×2064 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, आस्पेक्ट रेशियो 16.10 और 900 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ 4nm प्रोसेसर के साथ इम्मॉर्टालिस-G720 GPU दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB / 16GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB UFS 3.1/ 256GB / 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर काम करता है। इस टैबलेट में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad5 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 266.43 मिमी, चौड़ाई 192 मिमी, मोटाई 6.62 मिमी और वजन 590 ग्राम है। इस टैबलेट में 6 स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7 802.11 बी (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। अतिरिक्त एक्सेसरीज में स्मार्ट टच कीबोर्ड, पेंसिल2s स्टाइलस और डबल-साइडेड फ्लिप कवर शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.