Teclast T50 टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

2023 Teclast T50 में 11 इंच की 2K फुल फिट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 350 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2023 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Teclast T50 टैबलेट का 2023 एडिशन चीनी बाजार में पेश कर दिया गया है।
  • 2023 Teclast T50 में 11 इंच की 2K फुल फिट डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast T50 के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 1,299 yuan है।

Teclast T50 में 11 इंच की 2K फुल फिट डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Teclast

Teclast T50 टैबलेट का 2023 एडिशन चीनी बाजार में पेश कर दिया गया है। नए Teclast T50 में 11 इंच की 2K डिस्प्ले और UNISOC T618 प्रोसेसर दिया गया है। 2023 Teclast T50 एंड्रॉयड टैबलेट बीते साल लॉन्च किए गए T50 टैबलेट का रिफ्रेश्ड वर्जन है। यहां हम आपको 2023 Teclast T50 टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


2023 Teclast T50 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो 2023 Teclast T50 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,299 yuan (लगभग 14,959 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह टैबलेट बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है। 


2023 Teclast T50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो 2023 Teclast T50 में 11 इंच की 2K फुल फिट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 350 निट्स तक है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट Android 12 पर काम करता है। टैबलेट में मेटल चेसिस है और जिरकॉन सेंड टेक्नोलॉजी दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो T50 एंड्रॉयड टैबलेट में 7,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज की बात की जाए तो 2023 Teclast T50 में 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 20 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें स्वीट II फोर-टोन कैविटी और एक इंडीपेंडेंट पावर एम्पलीफायर भी है। कनेक्टिविटी के लिए टेक्लास्ट एंड्रॉइड टैबलेट में ड्यूल कार्ड ड्यूल स्टैंडबाय, ड्यूल 4 जी कॉल/इंटरनेट और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें UNISOC T618 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G52 GPU है।  डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की मोटाई 7.5mm और वजन 510 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.