Teclast T50 Max टैबलेट 90Hz IPS डिस्प्ले, Helio G99 चिप के साथ लॉन्च, जानें डिटेल

टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

Teclast T50 Max टैबलेट 90Hz IPS डिस्प्ले, Helio G99 चिप के साथ लॉन्च, जानें डिटेल

Photo Credit: ITHome

Teclast T50 Max टैबलेट में 8GB रैम दी गई है।

ख़ास बातें
  • T50 Max टैबलेट में 11 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है।
  • टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
  • इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस 256 जीबी तक है।
विज्ञापन
Teclast ने अपना नया टैबलेट T50 Max लॉन्च किया है। हाल ही में कंपनी ने इस टैबलेट से पर्दा उठाया था, लेकिन इसकी कीमत और इसके नाम के बारे में जानकारी नहीं दी थी। 11 इंच IPS डिस्प्ले के साथ यह टैबलेट आता है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह नया टैबलेट MediaTek Hello G99 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम मिलती है। रैम को 20 जीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस 256 जीबी तक है। आइए जानते हैं सभी फीचर्स के बारे में।
 

Teclast T50 Max tablet price, availability

Teclast T50 Max की प्राइसिंग के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। टैबलेट अभी चीन में पेश किया गया है। इसकी कीमत और सेल डेट को लेकर जल्द ही कंपनी की ओर से कोई खुलासा किया जा सकता है। 
 

Teclast T50 Max tablet specifications

T50 Max टैबलेट में 11 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ITHome के मुताबिक, टैबलेट में T-Colour 4.0 कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है जिसमें अधिकतम फ्रिक्वेंसी 2.2GHz की दी गई है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। 

Teclast T50 Max टैबलेट में 8GB रैम दी गई है। यह 12GB तक एक्सपेंडेबल फीचर के साथ आता है। यानी रैम को 20GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256 जीबी का स्पेस मिलता है। इसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है जिसके लिए कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट इसमें दिया है। 

टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। साउंड के लिए इसमें 4 स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। टैबलेट TUV Rheinland ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन के साथ आता है। यह आंखों पर बुरा असर पड़ने से रोकता है। अन्य फीचर्स में AI नॉइज रिडक्शन और AI इंटेलिजेंट असिस्टेंट भी शामिल है। फिजिकल नॉइज रिडक्शन के लिए इसमें डुअल माइक्रोफोन मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »