6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Teclast ने सस्ता टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत

यह रियर में 13 मेगापिक्सल का सेंसर कैरी करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
  • टैबलेट में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है।

Teclast M50 में Unisoc T606 चिपसेट मिलता है।

Photo Credit: Teclast

Teclast ने अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो में नया डिवाइस Teclast M50 लॉन्च किया है। एम सीरीज का ये लैपटॉप इससे पहले ही लॉन्च हो चुके Teclast M50 Pro का स्टैंडर्ड वर्जन है। लैपटॉप की खास बात है कि इसमें मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मोटाई देखें तो यह 8mm का है। जबकि इसका वजन सिर्फ 450 ग्राम है। 10.1 इंच डिस्प्ले के साथ यह Unisoc T606 चिपसेट कैरी करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Teclast M50 Price

Teclast M50 की कीमत चीन में 599 युआन (लगभग 6,000 रुपये) है। इसे Amazon और AliExpress पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी ने इसका एक ग्लोबल वेरिएंट भी बनाया है। 
Advertisement
 

Teclast M50 Specifications

टेकलास्ट एम50 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Teclast M50 में 10.1 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1280 x 800 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD पैनल है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए इसमें Widevine L1 सपोर्ट भी है। डिवाइस का आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। Teclast M50 के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T606 चिपसेट मिलता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। टैबलेट में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

कैमरा की बात करें तो यह रियर में 13 मेगापिक्सल का सेंसर कैरी करता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर कंपनी ने नहीं दिया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस डुअल सिम, डुअल बैंड वाइ-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GNSS, और USB Type-C को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस बजट टैबलेट में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने के लिए एक MicroSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.