Red Magic Gaming Tablet हुआ 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Red Magic Gaming Tablet में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जो कि बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी प्रदान करता है।

Red Magic Gaming Tablet हुआ 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Weibo

Red Magic Gaming टैबलेट में 12.1 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nubia ने चीनी बाजार में Red Magic Gaming Tablet लॉन्च कर दिया है।
  • Red Magic Gaming Tablet के 12GB RAM/256GB की कीमत 3,899 है।
  • Red Magic Gaming Tablet में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Nubia के गेमिंग फोकस्ड सबब्रांड ने चीनी बाजार में Red Magic Gaming Tablet लॉन्च कर दिया है। इस में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है। Red Magic Gaming Tablet में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Red Magic Gaming Tablet के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Red Magic Gaming Tablet की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Red Magic Gaming Tablet के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,899 yuan (लगभग 44,263 रुपये) है। वहीं इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,599 yuan (लगभग 52,246 रुपये) है। इस टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर आज यानी कि 5 जुलाई से शुरू होंगे, वहीं आधिकारिक तौर पर बिक्री 11 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा Red Magic Smart Magnetic Keyboard को 599 yuan (लगभग 6,829 रुपये) और स्टाइलस 399 yuan (लगभग 4,525 रुपये) में खरीदा जा सकता है।


Red Magic Gaming Tablet के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Red Magic Gaming Tablet में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। 240Hz टच सैंपलिंग रेट वाली डिस्प्ले 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। स्क्रीन का रेशियो 16:10 और कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। डिस्प्ले में आंखों के ख्याल के लिए यूएल लो ब्लू लाइट आई प्रोटेक्शन दिया गया है। Red Magic Gaming Tablet में स्लीक मैटल बॉडी दी गई है। इस टैबलेट का वजन 613 ग्राम और मोटाई 6.5mm है।

Red Magic Gaming Tablet में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जो कि बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी प्रदान करता है। यह टैबलेट 5G कनेक्टिविटी और ऑनलाइन गेमिंग और डाटा-टास्क के लिए फास्ट और दमदार कनेक्टिविटी प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट सिर्फ 55 मिनट्स में फुल चार्ज हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »