Teclast M50 Mini होगा UNISOC T606 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Teclast M50 Mini में 8.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। इस कॉम्पैक्ट मेटल-बॉडी वाले टैबलेट का वजन सिर्फ 345 ग्राम और चौड़ाई 125 मिमी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Teclast M50 Mini में 8.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast M50 Mini में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Teclast M50 Mini में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Teclast P30T में 8.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Teclast

Teclast ने अपनी प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार करते हुए हाल ही में चीन में किफायती P30T टैबलेट लॉन्च किया। फिलहाल टैबलेट कंपनी के लिए प्राइमरी मार्केट है। वहीं Teclast का अगला प्रोडक्ट Teclast M50 Mini है और यह उन लोगों की जरूरतों को पूरा करता है जो छोटे डिवाइसेज पसंद करते हैं। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको आगामी टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Teclast M50 Mini के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Teclast ने आगामी Teclast M50 Mini की घोषणा की है जो कि 8 इंच मिनी टैबलेट है। Teclast M50 Mini में 8.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। इस कॉम्पैक्ट मेटल-बॉडी वाले टैबलेट का वजन सिर्फ 345 ग्राम और चौड़ाई 125 मिमी है। यह ऑक्टा कोर UNISOC T606 (12nm) प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को 8GB तक एक्सपेंडेबल रैम के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में M50 Mini में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल मोड 4G नेटवर्क (TDD/FDD), VoLTE और ड्यूल सिम स्टैंडबाय का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, अभी तक टैबलेट की सटीक रिलीज तारीख और कीमत की जानकारी नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.