स्टाइलस, AI फीचर्स और आंखों की केयर करने वाला डिस्प्ले! TCL ने लॉन्च किया Note A1 Nxtpaper टैबलेट

TCL Note A1 Nxtpaper को ग्लोबल मार्केट में बड़े डिस्प्ले और स्टाइलस सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Nxtpaper Pure डिस्प्ले के साथ 11.5-इंच टैबलेट लॉन्च
  • T-Pen Pro स्टाइलस और AI-बेस्ड टूल्स का सपोर्ट
  • अमेरिका में Kickstarter पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

Nxtpaper डिस्प्ले और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है TCL Note A1 टैबलेट

Photo Credit: TCL

TCL ने ग्लोबल मार्केट में डिजिटल रीडर्स, राइटर्स और क्रिएटर्स को टारगेट करते हुए TCL Note A1 Nxtpaper को लॉन्च कर दिया है। यह नया डिवाइस उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो लंबे समय तक स्क्रीन पर पढ़ने, नोट्स बनाने और स्केचिंग जैसे काम करते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें इन-हाउस Nxtpaper Pure डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसका फोकस आंखों पर कम स्ट्रेन और फ्लिकर-फ्री विजुअल्स देना है। टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले, स्टाइलस सपोर्ट और AI-बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इसे प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव वर्क के लिए तैयार किया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो TCL Note A1 Nxtpaper में 11.5-इंच का कैनवस कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x2,200 पिक्सल है। यह पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले 300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह TÜV-सर्टिफाइड आई कम्फर्ट के साथ आता है और SGS सर्टिफिकेशन के तहत इसमें ब्लू लाइट को केवल 2.44 प्रतिशत तक सीमित किया गया है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में MediaTek G100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। नोट-टेकिंग और स्केचिंग के लिए TCL Note A1 Nxtpaper में T-Pen Pro स्टाइलस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, स्टाइलस में 5 मिलीसेकंड से कम लेटेंसी, 8,192 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी और डुअल-टिप फंक्शनलिटी दी गई है।

कैमरा सेक्शन में नया TCL प्रोडक्ट के रियर में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Bluetooth, Pogo पोर्ट और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। डिवाइस में डुअल स्पीकर्स और आठ माइक्रोफोन का सेटअप मिलता है। पावर के लिए TCL Note A1 Nxtpaper में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबलेट की मोटाई 5.5mm बताई गई है और इसका वजन करीब 500 ग्राम है। कंपनी इसके साथ ऑप्शनल एक्सेसरीज के तौर पर फ्लिप केस और कीबोर्ड केस भी ऑफर कर रही है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो TCL Note A1 Nxtpaper फिलहाल अमेरिका में Kickstarter के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जहां इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत $419 (करीब 37,700 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह डिवाइस आगे किन अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

TCL Note A1 Nxtpaper किस तरह के यूजर्स के लिए बनाया गया है?

यह टैबलेट डिजिटल रीडिंग, नोट-टेकिंग, स्केचिंग और क्रिएटिव वर्क करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

TCL Note A1 Nxtpaper में Nxtpaper डिस्प्ले की खासियत क्या है?

कंपनी के मुताबिक, Nxtpaper Pure डिस्प्ले फ्लिकर-फ्री विजुअल्स देता है और ब्लू लाइट को काफी हद तक कम करता है।

क्या TCL Note A1 Nxtpaper में स्टाइलस सपोर्ट मिलता है?

हां, यह टैबलेट T-Pen Pro स्टाइलस को सपोर्ट करता है, जिसमें कम लेटेंसी और हाई प्रेशर सेंसिटिविटी दी गई है।

Advertisement

TCL Note A1 Nxtpaper की बैटरी और चार्जिंग कैसी है?

डिवाइस में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

TCL Note A1 Nxtpaper की कीमत और उपलब्धता क्या है?

यह टैबलेट फिलहाल अमेरिका में Kickstarter के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जहां इसकी शुरुआती कीमत $419 रखी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.