Samsung Galaxy Tab A7 भारत में जल्द देगा दस्तक

Amazon पेज पर यह भी जानकारी हासिल हुई है कि Samsung Galaxy Tab A7 में प्रभावशाली डिस्प्ले, गेमिंग ऑरिएंटिड हार्डवेयर और इन-बिल्ट 'बच्चों के लिए डिजिटल क्लासरूम और प्लेग्राउंड' फीचर किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 सितंबर 2020 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A7 में मिलेगी 10.4 इंच स्क्रीन
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 में फीचर की जाएगी प्रीमियम मेटल फिनिश
  • क्वाड स्पीकर सेटअप से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7

Samsung India साइट पर भी लाइव हो चुका है Samsung Galaxy Tab A7 का सपोर्ट पेज

Samsung Galaxy Tab A7 भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा Amazon India के टीज़र द्वारा हुआ है। कुछ हफ्ते पहले इस टैबलेट का सपोर्ट पेज Samsung India वेबसाइट पर लाइव हुआ था। जहां सैमसंग की वेबसाइट के जरिए गैलेक्सी टैब ए7 के वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट (क्रमश: मॉडल नंबर SM-T500 और SM-T505) की जानकारी हासिल हुई थी, वहीं अमेज़न पेज के जरिए टैबलेट के डिज़ाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। इस टैबलेट में 10.4 इंच डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और क्वाड स्पीकर सेटअप फीचर किया जाएगा।

Samsung Galaxy Tab A7 के Amazon प्रमोशनल पेज के द्वारा जानकारी सामने आई है कि यह टैबलेट कम से कम तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा पेज पर यह भी हाइलाइट किया गया है कि गैलेक्सी टैब ए7 में प्रभावशाली डिस्प्ले,  गेमिंग ऑरिएंटिड हार्डवेयर और इन-बिल्ट ' बच्चों के लिए डिजिटल क्लासरूम और प्लेग्राउंड' फीचर किया जाएगा। इच्छुक ग्राहक ‘Notify Me' बटन पर क्लिक करके आगामी टैबलेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

Samsung Galaxy Tab A7 price (expected)

सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी टैब ए7 की कीमत को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सामने आ चुकी रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 की कीमत 235 यूरो (लगभग 20,500 रुपये) होगी, यह कीमत इसके 32 जीबी स्टोरेज (वाई-फाई एडिशन) के लिए होगी। जबकि 32 जीबी Samsung Galaxy Tab A7 (एलटीई एडिशन) की कीमत 293 यूरो (लगभग 25,600 रुपये) होगी। इसके अलावा, 64 जीबी वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट की कीमत क्रमशः 266 यूरो (लगभग 23,200 रुपये) और 323 यूरो (लगभग 28,200 रुपये) होगी। माना जा रहा है कि टैबलेट की भारतीय कीमत यूरोपियन कीमत के ही आसपास होगी।
 

Samsung Galaxy Tab A7 features (expected)

सैमसंग ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि गैलेक्सी टैब ए7 में 10.4 इंच स्क्रीन फीचर की जाएगी, जो कि प्रीमियम मेटल फिनिश के साथ सिमेट्रिकल बेजल्स के अंदर प्लेस की जाएगी। यह 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया जाएगा, जो कि  Dolby Atmos टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.