Samsung Galaxy Tab S9 टैबलेट की कीमत हुई लीक, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Tab S9 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 929 होगी, वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,049 होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 09:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S9 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy Tab S9 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 929 होगी
  • Galaxy Tab S9+ के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,149 होगी।

Samsung Galaxy Tab S8 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung 26 जुलाई को अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी 5वीं जनरेशन के Galaxy Z फोल्डेबल्स, Galaxy Watch 6 सीरीज और Galaxy Tab S9 सीरीज लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले आगामी डिवाइसेज की जानकारी लीक हुई है। अब, एक नई लीक से यूरोपीयन मार्केट में आगामी टैबलेट की कीमत की जानकारी मिली है। Tab S9 लाइनअप में स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा वेरिएंट शामिल होंगे।


Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज की कीमत लीक


Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S9 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 929 होगी, वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,049 होगी। Galaxy Tab S9+ के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,149 होगी। Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,369 होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कीमतें सिर्फ वाईफाई मॉडल के लिए हैं। ऐसे में Galaxy Tab S9 सीरीज की कीमतें अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होंगी।

Samsung Galaxy Tab S9 टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। टैबलेट में एक क्वाड-स्पीकर सेटअप, एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक AMOLED 2x WQXGA+ डिस्प्ले और एक S-पेन सपोर्ट मिलेगा। ये टैबलेट  IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे जो कि धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करते हैं। Samsung Galaxy Tab S9 में 8,400mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Samsung Galaxy Tab S9+ में 10,090mAh की बैटरी दी गई है। और Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 11,200mAh बैटरी मिलने की संभावना है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  2. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  3. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  4. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  5. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  6. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  7. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  8. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.