Samsung Galaxy Tab S9, S9 Plus, S9 Ultra भारत में Rs 72,999, Rs 90,999 और Rs 1,08,999 में हुए लॉन्च

Tab S9 Ultra में 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है। यह 5जी, एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 13:02 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 है।
  • बेस मॉडल Tab S9 है, जिसमें 11 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है।
  • S पेन भी इनके साथ बंडल किया गया है।

सैमसंग के नए टैबलेट अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर चलते हैं

Photo Credit: Samsung

सैमसंग ने अपनी नई टैबलेट सीरीज को ‘गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड 2023 इवेंट' में लॉन्‍च कर दिया है। इसमें Samsung Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9+ और Galaxy Tab S9 Ultra को पेश किया गया है। यह पिछले साल फरवरी में लॉन्‍च की गई Galaxy Tab S8 सीरीज की सक्‍सेसर है। सैमसंग के नए टैबलेट अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर चलते हैं और पानी व धूल से सुरक्षा देने वाली IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। नई सीरीज का बेस मॉडल Tab S9 है, जिसमें 11 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। बाकी दोनों मॉडलों में क्रमश: 12.4 इंच और 14.6 इंच का डिस्प्ले है। S पेन भी इनके साथ बंडल किया गया है। 
 

Samsung Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9+, और Galaxy Tab S9 Ultra की भारत में कीमत

तीनों मॉडल बेज और ग्रेफाइट शेड में पेश किए गए हैं। Tab S9 को 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB + 256GB वेरिएंट में लाया गया है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट (Wifi) की कीमत 72,999 रुपये है। जबकि 5G वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये है। 12GB+256GB के Wifi वेरिएंट की कीमत 83,999 रुपये है जबकि इसके 5G वेरिएंट की कीमत 96,999 रुपये है। 

Tab S9+ को 12GB+256GB के सिंगल मॉडल में पेश किया गया है। इसके Wifi वेरिएंट की कीमत 90,999 रुपये है जबकि 5G मॉडल की कीमत 1,04,999 रुपये है। 

Galaxy Tab S9 Ultra को 12GB+256GB वेरिएंट में Wifi मॉडल के लिए 1,08,999 रुपये में पेश किया गया है। जबकि 5G मॉडल की कीमत 1,22,999 रुपये है। वहीं, इसके 12GB+512GB वाले Wifi वेरिएंट को 1,19,999 रुपये में पेश किया है। जबकि इसका 5G मॉडल 1,33,999 रुपये में उतारा गया है। टैबलेट को आज दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। जबकि इनकी सेल 11 अगस्त से शुरू होगी। 

Galaxy Tab S9 सीरीज के लिए सैमसंग ने कई एक्‍सेसरीज जैसे- बुक कवर कीबोर्ड, बुक कवर कीबोर्ड स्लिम, स्मार्ट बुक कवर, आउटडोर कवर, नोटपेपर स्क्रीन और प्राइवेसी स्क्रीन को भी पेश किया है। 
 

Samsung Galaxy Tab S9 के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 एंड्रॉयड ओएस 13 पर चलता है, जिसमें कंपनी के वन यूआई टैब की लेयर है। Tab S9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग ने इस टैब को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर की ताकत दी है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम जोड़ी गई है। 
Advertisement

Tab S9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। एलईडी फ्लैश भी दिया गया ह। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है।

Tab S9 में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से (1TB तक) तक बढ़ाया जा सकता है। यह 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस से लैस है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

Tab S9 सीरीज के सभी मॉडलों में क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं, जिनमें AKG का साउंड और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। तीनों मॉडलों में Knox सिक्‍योरिटी दी गई है। सैमसंग ने DeX मोड में भी सुधार किया है, जिसके जरिए टैब और विंडो मोड में स्विच किया जाताा है। ये टैब S पेन सपोर्ट के साथ आते हैं और IP68 रेटिंग से लैस हैं। 
Advertisement

Tab S9 में 8,400mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 498 ग्राम और 5जी वेरिएंट का वजन 500 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy Tab S9+ के स्पेसिफिकेशन

Tab S9+ के सॉफ्टवेयर स्‍पेसिफ‍िकेशन Tab S9 जैसे ही हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.4 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह टैब भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है और 12 जीबी तक रैम दी गई है। 
Advertisement

Tab S9+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जहां 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 12  मेगापिक्सल का है। 

इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह टैब 5G, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें है।

Tab S9+ में 10,090mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 581 ग्राम और 5G वेरिएंट का वजन 586 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 Ultra भी एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड वन यूआई पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 14.6 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। इस टैब में भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम दी गई है। 

Tab S9 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं जो पंच होल के अंदर हैं। 

Tab S9 Ultra में 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है। यह 5जी, एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें है। गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा में 11,200mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 732 ग्राम और 5जी मॉडल का वजन 737 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10090 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

14.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

11200 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  5. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  6. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  2. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  5. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  6. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.