Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Tab S7 FE की कीमत भारत में 46,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। वहीं, टैब के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 जून 2021 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite की सेल 23 जुलाई से
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई में 12.4 इंच डिस्प्ले दिया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 में 8.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है
Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite को भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों ही मॉडल्स मई महीने में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं और अब इन्हें भारत में भी पेश कर दिया गया है। गैलेक्सी टैब एस7 एफई गैलेक्सी S20 स्मार्टफोन के FE वेरिएंट के समान विचारधारा के साथ आया है, जो कि किफायती कीमत में शानदार प्रदर्शन ऑफर करता है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल 5जी कनेक्टिविटी के साथ नहीं आया है, इसमें आपको केवल एलटीई दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह Galaxy Tab A7 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। दोनों ही टैबलेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE, Samsung Galaxy Tab A7 Lite: Price in India

Samsung Galaxy Tab S7 FE की कीमत भारत में 46,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। वहीं, टैब के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये है। यह टैब मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ग्रीन, मिस्टिक पिंक और मिस्टिक सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। याद दिला दें, यह टैब पिछले महीने में यूरोप में लॉन्च हो चुका है।

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के LTE वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, जिसमें टैब का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। वहीं, इसके Wi-Fi मॉडल के सेम कॉन्फिग्रेशन की कीमत 11,999 रुपये है। इसमें ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन मिलता है। याद दिला दें, यह टैब पिछले महीने यूके में लॉन्च किया गया था।

यह दोनों ही टैबलेट मॉडल खरीद के लिए Samsung.com, Samsung Exclusive Stores के साथ-साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए 23 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

Samsung ने इन टैबलेट्स पर इंट्रोडक्टरी ऑफर पेश किया है, जिसमें गैलेक्सी टैब एस7 एफई पर ग्राहकों को HDFC कार्ड के जरिए 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, वहीं कीबोर्ड कवर पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। इच्छुक ग्राहक गैलेक्सी टैब ए7 लाइट पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट इएमआई विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, जिसमें 12.4 इंच (2,560x1,600 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह टैब क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प में एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी 3.2 Gen1 पोर्ट शामिल है। इसमें Samsung DeX app सपोर्ट भी मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और एक हॉल सेंसर शामिल हैं। आपको डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ AKG द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। इस टैब में 10,090एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस टैब का इस्तेमाल 12 घंटे तक किया जा सकता है। टैबलेट का डायमेंशन 185.0x284.8x6.3mm और भार 608 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy Tab A7 Lite specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 8.7 इंच WXGA+ (1,340x800 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 15:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह टैब ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प में एलटीई (वैक्लपिक), वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। इस टैबलेट में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है, साथ ही इसमें Dolby Atmos सपोर्ट भी है। गैलेक्सी टैब ए7 लाइट के सेंसर की बात करें, तो इसमें आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर मिलेगा। साथ ही इस टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैब का डायमेंशन 212.5x124.7x8.0mm और भार 366 ग्राम है। हालांकि, इसके एलटीई मॉडल का भार 371 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Bundled S Pen stylus
  • Bright and vivid display
  • Adapts well to work or play
  • Very good battery life
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • Sluggish face recognition
  • Slow charging with bundled charger
  • A bit heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 750G SoC

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,090 एमएएच
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22टी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1340x800 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  7. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  8. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  9. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  10. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.