10,090mAh की दमदार बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab S7 FE 5G लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy Tab S7 FE 5G की कीमत जर्मनी ने EUR 649 (लगभग 57,800 रुपये) तय की गई है, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 मई 2021 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S7 FE 5G में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है
  • सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • टैब में 12.4 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है
Samsung Galaxy Tab S7 FE 5G को गुपचुप तरीके से जर्मनी में लॉन्च कर दिया गया है। यह Samsung Galaxy Tab S7 सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है, जिसमें Samsung Galaxy Tab S7 और Samsung Galaxy Tab S7+ शामिल हैं। नया सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई 5जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है। इस टैबलेट में 10,090 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, इसमें 12,4 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई 5जी में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस टैब के बॉक्स में कंपनी ने S पेन को भी शामिल किया है।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE 5G price, availability

नए Samsung Galaxy Tab S7 FE 5G की कीमत जर्मनी ने EUR 649 (लगभग 57,800 रुपये) तय की गई है, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। इसे आप Samsung वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं, जिसमें आपको मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर कलर ऑप्शन मिलेंगे। WinFuture की रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी ने इस टैबलेट में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भी पेश किया है, लेकिन इस कंपनी की वेबसाइच पर फिलहाल लिस्ट नहीं किया गया है।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE 5G specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई 5जी एंड्रॉयड 11 आधारित Samsung One UI पर काम करता है, जिसमें 12.4 इंच (2,560x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। यह टैब क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है।

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इस सेंसर के साथ 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इस टैब में 10,090एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस टैब को 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने इसके साथ S पेन सपोर्ट दिया है, कनेक्टिविटी विकल्प में ब्लूटूथ वी5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट गीगाबिट वाई-फाई आदि शामिल है। इसमें Samsung DeX app सपोर्ट भी मौजूद है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Bundled S Pen stylus
  • Bright and vivid display
  • Adapts well to work or play
  • Very good battery life
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • Sluggish face recognition
  • Slow charging with bundled charger
  • A bit heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 750G SoC

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,090 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.