सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 में होगा कीबोर्ड, लीक तस्वीर से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2017 09:56 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी टैब एस3, आईपैड प्रो की तरह 'स्मार्ट कीबोर्ड' के साथ आ सकता है
  • लीक तस्वीर से फोन के एलटीई वेरिएंट के भी लॉन्च होने का पता चलता है
  • लीक रेंडर से इस टैबलेट में सैमसंग नोट्स ऐप होने का भी खुलास हुआ है
सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी टैब 3 की तस्वीरें हाल ही में लीक हुईं थीं, और इस टैबलेट के रविवार को एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होने की उम्मीद है। अब इस टैबलेट की एक और तस्वीर लीक हो गई है। नई लीक तस्वीर से मिली जानकारी भी पिछली लीक हुईं तस्वीरों की तरह है। लेकिन इसमें गैलेक्सी टैब एस3 के साथ एक कीबोर्ड एक्सेसरी दिख रही है।

नई तस्वीर को मशहूर टिप्सटर इवान ब्लास ने लीक किया है। इस तस्वीर में आने वाले टैबलेट को एक कीबोर्ड एक्सेसरी के साथ लैंडस्केप मोड में देखा जा सकता है। यह सर्फेस टाइव कवर यया आईपैड प्रो के स्मार्ट कीबोर्ड जैसा ही दिख रहा है। हालांकि, अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सैमसंग का यह टैबलेट आईपैड प्रो जैसे किसी स्मार्ट कनेक्टर के साथ आएगा। लेकिन इसके ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

नई तस्वीर में दिख रहे एक और ख़ास फ़ीचर में सैमसंग नोट्स ऐप भी दिख रहा है। इस ऐप को सबबसे पहले गैलेक्सी नोट 7 में दिया गया था। इस ऐप के टैबलेट में होने का मतलब है कि कंपनी गैलेक्सी टैब एस3 के साथ एस-पेन भी देगी। इसके अलावा तस्वीर से पता चलता है कि इस टैबलेट का एक एलटीई वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।

तस्वीर में डिवाइस के स्क्रीन पर 4 अप्रैल तारीख दिख रही है, जो कि टैबलेट की रिलीज़ होने की तारीख हो सकती है। लेकिन लीक तस्वीर से मिली इस जानकारी पर अभी भरोसा नहीं किया जा सकता।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया कि सैमसंग बार्सिलोना में रविवार को एमडब्ल्यूसी 2017 में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.