Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 

आगामी सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy Tab S12, Samsung Galaxy Tab S12+ और Samsung Galaxy Tab S12 Ultra शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज को 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में Android 17 पर बेस्ड OS हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung के टैबलेट्स की नई सीरीज को अगले महीने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy Tab S12, Samsung Galaxy Tab S12+ और Samsung Galaxy Tab S12 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass (@evanblass) ने एक टैबलेट का डिजाइन शेयर किया है। यह Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज के डिजाइन के समान दिख रहा है। इस इमेज से आगामी टैबलेट सीरीज के लॉन्च की तिथि का भी संकेत मिला है। Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज को 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस इमेज में Samsung Galaxy Tab S12 के मॉडल का सिर्फ आधा हिस्सा दिखाया गया है। इसमें टैबलेट के ऊपर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिख रहा है। इस इमेज में टैबलेट के ऊपर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। यह डिजाइन हाल ही में लीक हुई Samsung Galaxy Tab S12 Ultra की इमेजेज के जैसा है। इस टैबलेट में LED फ्लैश के साथ डुअल रिचर कैमरा सिस्टम मिल सकता है। 

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra के लिए सिल्वर और ब्लैक कलर के ऑप्शन हो सकते हैं। इस टैबलेट में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज में S Pen स्टाइलस के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Samsung Galaxy Tab S12 Ultra को मॉडल नंबर - SM-X940 के साथ देखा गया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। इस प्रोसेसर की पीक क्लॉक स्पीड 4.21 GHz की है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 12 GB का RAM हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष Samsung Galaxy Tab A11+ को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 11 इंच TFT डिस्प्ले है। सैमसंग की Galaxy A सीरीज के इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में ऑटो फोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.