Samsung Galaxy Tab A9+ Kids Edition टैबलेट लॉन्च हुआ 11 इंच डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Samsung Galaxy Tab A9+ Kids Edition में 11 इंच का WQXGA LCD डिस्प्ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 64GB की स्टोरेज दी गई है
  • सैमसंग का यह टैबलेट Android OS के साथ आता है
  • इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5MP कैमरा है

Samsung Galaxy Tab A9+ Kids Edition में 11 इंच का WQXGA LCD डिस्प्ले दिया गया है

Samsung ने Galaxy Tab A9+ Kids Edition को लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह टैबलेट बच्चों के लिए खासतौर पर कस्टमाइज किया गया है। हालांकि टैबलेट Galaxy Tab A9+ के जैसा ही है लेकिन इसमें बच्चों के इस्तेमाल के लिहाज से सेफ प्रोटोकॉल, सेफ टेक्नोलॉजी कंपनी ने दी है। 

इसमें 11 इंच का डिस्प्ले है जो कि किड्स सेफ कवर के साथ आता है। यह कैमरा को प्रोटेक्शन देता है और टैबलेट को शॉकप्रूफ बनाता है। टैबलेट में प्रीलोडेड सैमसंग किड्स ऐप भी मिलते हैं। पेरेंट्स इसमें बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल बना सकते हैं, स्क्रीन टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं, सोशल मीडिया साइट्स को ब्लॉक कर सकते हैं, और बच्चों की एक्टिविटी को मॉनिटर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
 

Samsung Galaxy Tab A9+ Kids Edition price

Samsung Galaxy Tab A9+ Kids Edition की कीमत 269 डॉलर (लगभग 22,536 रुपये) है। कंपनी ने इसके साथ तीन Crayo-Pen स्टाइलस भी दिए हैं। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, BestBuy.com जैसे रिटेलर्स से भी खरीदा जा सकता है। सेल 11 अगस्त से शुरू होगी। टैबलेट को कंपनी ने ब्लू, रेड, येलो, ग्रेफाइट जैसे कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है। 
 

Samsung Galaxy Tab A9+ Kids Edition specifications

Samsung Galaxy Tab A9+ Kids Edition में 11 इंच का WQXGA LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1920x1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है, और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसे 2.2GHz पर क्लॉक किया गया है। टैबलेट में 64GB की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी यहां मौजूद है।

सैमसंग का यह टैबलेट Android OS के साथ आता है जिसमें प्रीलोडेड सैमसंग किड्स ऐप भी मिलते हैं। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें साउंड के लिए क्वाड स्पीकर हैं और साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA (वैकल्पिक), Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.1, GPS, Glonass, Beidou, Galileo, QZSS, USB Type-C पोर्ट आदि का सपोर्ट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 168.7 x 257.1 x 6.9mm और वजन 480g ग्राम है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 695 SoC

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.