Samsung Galaxy Tab A9 और Galaxy Tab A9+ 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy Tab A9+ में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2023 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A9 में 8.7 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Tab A9+ में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Tab A9+ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab A9 में में 8.7 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Galaxy Tab A9 सीरीज टैबलेट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Galaxy Tab A9 और Tab A9+ खरीदारी के लिए Amazon पर लिस्टेड हैं। Tab A9 मॉडल 4G LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है, जबकि Tab A9+ एक 5G-सक्षम डिवाइस है। यहां हम आपको इन दोनों मॉडलों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Tab A9 के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy Tab A9 में 8.7 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 800 x 1340 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह टैबलेट Helio G99 चिपसेट दिया गया है। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Tab A9 की मोटाई 8mm और 366 ग्राम है।


Samsung Galaxy Tab A9+ के स्पेसिफिकेशंस


Galaxy Tab A9+ में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के लिए इसमें Snapdragon 695 शामिल है। यह टैबलेट 7,040mAh की बैटरी से लैस है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें Tab A9+ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। डाइमेंशन के मामले में टैबलेट की मोटाई 6.9mm और 510 ग्राम वजन है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।


Advertisement
Samsung Galaxy Tab A9 सीरीज की कीमत


Samsung Galaxy Tab A9 के वाई-फाई ओनली 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 64GB स्टोरेज (Wi-Fi + 4G) वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। Galaxy Tab A9+ के वेरिएंट Amazon पर क्लियर लिस्टेड नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि डिवाइस कई वेरिएंट में आएगा, जैसे 4GB RAM + 64GB स्टोरेज (केवल वाई-फाई), 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (वाई-फाई + 5जी) और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (वाई-फाई ओनली)। लिस्टिंग में सिर्फ 8GB+128GB वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये बताई गई है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Galaxy Tab A9 सीरीज के रिटेल बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है। दोनों मॉडल तीन कलर ऑप्शन डार्क ब्लू, ग्रे और सिल्वर में आएंगे। Tab A9 सीरीज की शिपमेंट 18 अक्टूबर से शुरू होगी। ग्राहक Tab A9 पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और Tab A9+ पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट पाने के लिए SBI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.70 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99 SoC

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1340 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.